Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अखिलेश यादव ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर हो रही ठगी के मामले में सरकार को घेरा, कहा-ऐसी घटनाएं भाजपा राज में क्यों हो रही

अखिलेश यादव ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर हो रही ठगी के मामले में सरकार को घेरा, कहा-ऐसी घटनाएं भाजपा राज में क्यों हो रही

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर हो रही ठगी के मामले में भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा, जब पैसा एक खाते से ट्रांसफ़र होकर किसी और के खाते में ऑनलाइन जा रहा है तो फिर क्यों नहीं पकड़ा जा रहा है? ⁠ऐसी घटनाएं भाजपा राज में ही क्यों हो रही हैं?

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे ठगी के तरीक़े से कोई नकली वर्दी में पुलिस बनकर बात ही नहीं करता है बल्कि वीडियो पर झूठा थाना बनाकर, दिखाकर और धमकाकर ऑनलाइन पैसे भी वसूल लेता है।

भाजपा सरकार क्या इसी ‘डिजिटल इंडिया’ को विकसित करने की बात करती है। उप्र की पुलिस (सच्ची पुलिस) से अपील है कि नोयडा में ठगे गये परिवार का पूरा पैसा वापस करवाए और ठगों को पकड़े। नहीं तो जनता अपना नारा देगी : डिजिटल हैं तो अनसेफ़ हैं।

उन्होंने आगे कहा, आम जनता पूछ रही है कि: जब पैसा एक खाते से ट्रांसफ़र होकर किसी और के खाते में ऑनलाइन जा रहा है तो फिर क्यों नहीं पकड़ा जा रहा है? जिसके एकाउंट में जा रहा है, क्या सरकार के पास उसका कोई केवाईसी नहीं है? ⁠आम जनता को बार-बार केवाईसी के लिए दौड़ाया जाता है और अपराधियों को क्या पूरी छूट है? ⁠ऐसी घटनाएं भाजपा राज में ही क्यों हो रही हैं? ⁠ये कोई बहुत बड़ी सरकारी मिलीभगत का गोरखधंधा चल रहा है क्या?
खाताधारी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।

Advertisement