लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) पर सरकारी पदों की भर्तियों में आरक्षण नियमों को दरकिनार करने का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने बुधवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि पिछले 5 साल में हुयी सभी भर्तियों में PDA के पदों की लूट हुई है ।
पढ़ें :- सोनिया गांधी ने खोले रिश्तों के राज, 'बिलॉन्गिंग' में लिखा-'इंदिरा जी के गुस्से से बहुत डरती थी...'
• पिछले 5 साल में हुयी सभी भर्तियों में PDA के पदों की लूट हुई है ।
• ये पिछली 4 भर्तियों का लेखा जोखा है। इन सभी भर्तियों में 30 हज़ार से अधिक PDA पदों की लूट हुयी।
• इन सभी भर्तियों में चोरी पकड़े जाने के बाद सरकार ने तथाकथित कमिटी गठित की थी लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं… pic.twitter.com/zn0fMXSBIH
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 24, 2025
पढ़ें :- 'मुख्यमंत्री जी मान बैठे हैं कि 1.27 करोड़ वोट कट गये हैं तो... अब कोई फ़र्क़ कहाँ तुममें और हममें'- अखिलेश यादव ने कसा तंज
उन्होंने कहा कि ये पिछली 4 भर्तियों का लेखा जोखा है। इन सभी भर्तियों में 30 हज़ार से अधिक PDA पदों की लूट हुयी। इन सभी भर्तियों में चोरी पकड़े जाने के बाद सरकार ने तथाकथित कमिटी गठित की थी लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई केवल मीडिया मैनेजमेंट हुआ। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि क्या ये Anti-PDA सरकार बताएगी की वो आख़िरकार कब तक OBC/SC/ST आरक्षण की लूट करेगी। उन्होंने कहा कि आरक्षण मारने के ‘Not Found Suitable’ जैसे ग़ैरक़ानूनी फ़ार्मूले को अब कोर्ट में चुनौती देने का समय आ गया है।
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि दरअसल भाजपा के एजेंडे में नौकरी है ही नहीं और पीडीए समाज के लिए तो बिल्कुल भी नहीं है। भाजपा जाए तो नौकरी-भर्ती आए।