Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अखिलेश यादव, कहा-उनके आशीर्वाद मिलने से नकली संतों का होने जा रहा अंत

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अखिलेश यादव, कहा-उनके आशीर्वाद मिलने से नकली संतों का होने जा रहा अंत

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मामले में प्रदेश का सियासी पारा काफी बढ़ा हुआ है। विपक्षी दल के नेता लगातार इसको लेकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं। गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की, जिसके बाद उन्होंने कहा, पूजनीय शंकराचार्य जी से मैं अभी मिलकर आ रहा हूं। उनसे आशीर्वाद और ज्ञान लेने हम लोग यहां पहुंचे हैं।

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने आईएएस रिंकू सिंह राही के इस्तीफे पर योगी सरकार को घेरा, बोले-भाजपा सरकार में कुशल अधिकारियों की नहीं है कोई अहमियत

पूजनीय शंकराचार्य जी का आशीर्वाद मिलने से नकली संतों का अंत होने जा रहा है। समाजवादी सरकार थी तो उस समय गाय की सेवा को लेकर हम लोगों ने बहुत फैसले लिए। भविष्य में भी जो कुछ कर सकते हैं गाय की सेवा के लिए वह करेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने यूपी सरकार पर भी निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि, पिछले कुछ दिनों से यूपी में सरकार ही नहीं चल रही। आए दिन घटनाएं हो रही हैं और इन घटनाओं को उजागर नहीं किया जा रहा है। SSS की जो बैठक हुई है उसमें सुनने में आया है कि कहा है कि दोनों डिप्टी सीएम को डपट के बाहर निकालिए, हो सकता है जनता के बीच में जाएं तो जीते ही ना।

सपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि, भारत सरकार के गलत फैसले की वजह से आज लोगों को लकड़ी पर खाना बनाना पड़ रहा है, घरों में चूल्हे तैयार करने पड़ेंगे। एलपीजी जो नहीं उपलब्ध हो पा रही है इसकी पूरी जिम्मेदार भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, दुख है इस तरह का अटैक नहीं होना चाहिए, सुरक्षा का इंतजाम पर्याप्त होना चाहिए। फारुख अब्दुल्ला जी बड़े नेता हैं, जितनी सुरक्षा दे सकती है भारत सरकार उतनी सुरक्षा उनको मिलनी चाहिए।

Advertisement