1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Realme सेल्फी मिरर वाला फोन लॉन्च , मिलती है 7000mAh की बैटरी, जानें कीमत

Realme सेल्फी मिरर वाला फोन लॉन्च , मिलती है 7000mAh की बैटरी, जानें कीमत

Realme 16 5G भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो चुका है। इस स्मार्टफोन में AI-चालित डुअल 50MP पोर्ट्रेट कैमरा, अल्ट्रा-लाइट 7000mAh बैटरी और इंडस्ट्री का पहला रियर सेल्फी मिरर दिया गया है, जो मुख्य कैमरे का उपयोग करते समय उपयोगकर्ताओं को रियल टाइम में शॉट फ्रेम करने की सुविधा देता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Realme :  Realme 16 5G भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो चुका है। इस स्मार्टफोन में AI-चालित डुअल 50MP पोर्ट्रेट कैमरा, अल्ट्रा-लाइट 7000mAh बैटरी और इंडस्ट्री का पहला रियर सेल्फी मिरर दिया गया है, जो मुख्य कैमरे का उपयोग करते समय उपयोगकर्ताओं को रियल टाइम में शॉट फ्रेम करने की सुविधा देता है। चीनी ब्रांड का यह फोन स्लिम डिजाइन और Google Pixel जैसे कैमरा मॉड्यूल के साथ आता है। रियलमी पहले ही इस सीरीज के प्रो मॉडल्स को भारतीय बाजार में उतार चुका है।

पढ़ें :- Realme Narzo 100 Lite 5G :  रियलमी नार्जो 100 लाइट 5जी 144Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च , जानें बैटरी और कीमत, स्पेसिफिकेशन्स

ऑरा रिंग फ्लैश
Realme 16 5G की एक और खास विशेषता है ऑरा रिंग फ्लैश, जो एक समान रोशनी प्रदान करता है।

Realme 16 5G की कीमत
Realme 16 5G को भारत में 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। इस प्राइस रेंज में आने वाले OnePlus, Vivo आदि के फोन को यह टक्कर देगा। यह फोन एयर ब्लैक और एयर व्हाइट कलर में आता है। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। फोन की सेल 5 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।

8GB RAM + 128GB – 31,999 रुपये
8GB RAM + 256GB – 33,999 रुपये
12GB RAM + 256GB – 36,999 रुपये
चीनी कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा 6,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। फोन की खरीद पर नो-कॉस्ट EMI का भी लाभ मिल रहा है।

डिस्प्ले 6.57 इंच, FHD+, AMOLED
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6400 Turbo
स्टोरेज 12GB, 256GB
बैटरी 7000mAh, 60W
कैमरा 50MP + 2MP, 50MP
OS Android 16, Realme UI

पढ़ें :- Big Revelation in Research: आपका स्मार्टफोन गूगल के लिए कर रहा है जासूसी, हर 4.5 मिनट में भेज रहा डेटा

कंपनी ने फोन में वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया है। यह फोन IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से फोन पानी और धूल में खराब नहीं होगा। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...