महोबा। यूपी के महोबा जिले में जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) के तहत बनी पानी की टंकी टेस्टिंग के एक दिन बाद ही फट गई। इस पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (National President Akhilesh Yadav) ने बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि “भ्रष्टाचार का बोझ पानी की टंकी तक नहीं उठा पाई। अब सवाल यह उठता है कि करोड़ों की योजनाओं में आखिर जिम्मेदार कौन है? क्या जांच होगी? और क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी? फिलहाल इस घटना के बाद विभागीय कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लगाया गंभीर आरोप, बोले- वो ब्लैकमेल व कंप्रोमाइज्ड हो चुके हैं, संसद से इसलिए भाग गए...
अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav) ने एक्स पर लिखा कि गिरती टंकी समाचार : फ़रवरी 2026। महोबा में भाजपा के भ्रष्टाचार के बोझ को न उठा पायी पानी की टंकी। यादव ने कहा कि यहां बुलडोज़र नहीं चलेगा क्योंकि भ्रष्टाचार की पाइप लाइन महोबा से लखनऊ तक, जलापूर्ति की जगह धनापूर्ति कर रही है। ये ‘जल मिशन’ नहीं, ‘कमीशन-मिशन’ है। भाजपा जाए तो पानी मिल पाए।
विकासखंड जैतपुर की ग्राम पंचायत नगाराडांग की प्रधान गायत्री ने बताया कि जल जीवन मिशन की करीब 26151 लाख की धवर्रा सिजवाहा ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत हर घर जल पहुंचाने के लिए गांव में 2025 में पानी की टंकी का निर्माण पूरा हुआ। कार्यदायी संस्था एससीएलएसएमसीजेवी ने करीब 65 लाख की लागत से टंकी बनाई। इसके बनने के बाद 13 फरवरी को इसमें पानी भरा गया।
यूपी के महोबा में सरकार ने 65 लाख रुपए लगाकर आधुनिक पानी की टंकी बनवाई है.
इसमें जर्मन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. ये टंकी बीच-बीच में झरना बन जाती है.
पढ़ें :- Middle East War : राज्यसभा में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ,बोले- 'पीएम मोदी स्थिति पर रख रहे हैं कड़ी नजर, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता'
जो लोग झरना देखने नहीं जा पाते हैं, वो यहां आकर झरने का आनंद ले सकते हैं.
कुछ देशद्रोही इसे जल जीवन मिशन का… pic.twitter.com/GBuTL3HZsf
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) February 16, 2026
14 फरवरी की शाम पानी की टंकी कुछ जगहों से फट गई (दरारें आईं)। जिससे हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। प्रधान का कहना है कि शासन के धन का दुरुपयोग कर टंकी निर्माण में मनमानी की गई। उन्होंने इसकी जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। वहीं ग्रामीणों में भी इसे लेकर रोष देखा जा रहा है।
पढ़ें :- निशिकांत दुबे ने चीन के मुद्दे पर विपक्ष और राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला, बताया 'लीडर ऑफ प्रोपेगैंडा'
एडीएम नमामि गंगे मोइनुल इस्लाम ,बोले- जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा
एडीएम नमामि गंगे मोइनुल इस्लाम का कहना है मौके पर टीम भेजी गई है। जो भी खामी आई है उसे दुरुस्त कराया जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
धरातल पर बेहतर काम हो और हर घर नल योजना के तहत सभी घरों में पानी पहुंचे यही मैं चाहता हूं : विधायक बृजभूषण राजपूत
चरखारी विधानसभा से भाजपा, विधायक बृजभूषण राजपूत ने बताया कि जल जीवन मिशन की बदहाली को लेकर ही मैं लड़ाई लड़ रहा हूं। भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ ही मेरा संघर्ष है। धरातल पर बेहतर काम हो और हर घर नल योजना के तहत सभी घरों में पानी पहुंचे यही मैं चाहता हूं। टंकी दरकने वाला वीडियो मैंने भी देखा है। इसमें जो भी दोषी हों उन पर कार्रवाई होनी जानी चाहिए।