Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा-सपा सरकार में बने अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक्सप्रेस-वे की नहीं कर पा रही देखरेख

अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा-सपा सरकार में बने अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक्सप्रेस-वे की नहीं कर पा रही देखरेख

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सपा सरकार में बने एक्सप्रेस-वे को लेकर सरकार को घेरते हुए पूछा कि, क्या वो उसकी देखरेख भी नहीं कर सकते, जिसके कारण हादसे हो रहे हैं। दरअसल, अखिलेश यादव ने एक कार हादसे की तस्वीर शेयर करते हुए सरकार को घेरा है।

पढ़ें :- सारथी एसोसिएशन ने लखनऊ में आयोजित किया भव्य सांस्कृतिक समारोह,सूफी संगीत, लोकनृत्य और कॉमेडी की प्रस्तुतियों ने जीता दर्शकों का दिल

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, भाजपा सरकार टोल लगाकर लखनऊ -आगरा एक्सप्रेसवे से अरबों की वसूली तो कर रही है लेकिन जो अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक्सप्रेसवे उन्हें सपा सरकार से बना बनाया मिला है, उसकी देख-रेख तक नहीं कर पा रही है। जिससे यहां जानलेवा हादसा हो गया है। भाजपा सरकार बना नहीं सकती तो क्या चला भी नहीं सकती। दुखद भी, निंदनीय भी!

पढ़ें :- TMC बंगाल के लोगों से निकाल रही है अपनी दुश्मनी, अब जनता ठान चुकी है निर्मम सरकार को सिखना है सबक: पीएम मोदी

बता दें कि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों भाजपा सरकार पर हमलावर हैं। वो सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। दरअसल, आने वाले दिनों में यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होना है। इस उपचुनाव से पहले सपा लगातार सरकार को घेरने में जुटी हुई है।

Advertisement