Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Akhilesh Yadav करहल विधानसभा क्षेत्र से 31 जनवरी को करेंगे नामांकन

Akhilesh Yadav करहल विधानसभा क्षेत्र से 31 जनवरी को करेंगे नामांकन

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) करहल विधानसभा क्षेत्र (Karhal Assembly Constituency) से 31 जनवरी को नामांकन करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 31 जनवरी को सपा अध्यक्ष नामांकन दाखिल करेंगे। अन्य प्रत्याशियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि परिस्थिति के अनुसार अन्य प्रत्याशी पहले या राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ नामांकन दाखिल करेंगे।

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: बडगाम में दर्दनाक हादसा, BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, दो दर्जन जवान घायल

करहल पर 1993 से सपा का कब्जा रहा हैं। 2002 में इस सीट पर भाजपा के सोबरन सिंह यादव विजयी हुए थे। वह बाद में सपा में शामिल हो गए हैं और 2007 से अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी के विजयी उम्मीदवार हैं। मैनपुरी के अंदर चार विधानसभा सीट आती है, जिसमें से करहल एक है और यहां पर तीसरे चरण में चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए 25 जनवरी को सुबह 11 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने अधिसूचना जारी कर दी।

 

Advertisement