Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश का योगी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- यूपी बना रेप स्‍टेट

अखिलेश का योगी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- यूपी बना रेप स्‍टेट

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को यूपी की योगी सरकार (Yogi Government ) पर जमकर हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि यूपी के लॉ एंड ऑर्डर को भाजपा सरकार ने ही बुलडोज कर दिया है। इस वक्‍त बहन बेटियों के लिए यूपी सर्वाधिक असुरक्षित प्रदेश बन गया है। यादव ने कहा कि स्कूल, घर, थाने और अब अस्पताल में भी बलात्कार होने लगे हैं।

पढ़ें :- अमित शाह का ममता बनर्जी सरकार पर निशाना, बोले-ये लोग कटमनी चलाते हैं और घुसपैठ कराकर अपना वोट बैंक बनाते हैं

यादव ने कहा कि योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार (BJP Government) ने यूपी को रेप स्टेट बना दिया है। योगी सरकार (Yogi Government )  महिलाओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील साबित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विज्ञापनों में कानून व्यवस्था का झूठा प्रचार करके अब जनता को बहका नहीं सकेंगे। इसके साथ अखिलेश यादव ने कहा कि खुद मुख्यमंत्री योगी के जनपद गोरखपुर में कैंट इलाके में सरेआम महिला की चेन लूट ली गई। एक घंटे बाद उन्हीं बदमाशों ने कोतवाली में मोबाइल छीना और फरार हो गए।

उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में अपराध का मीटर दुगनी रफ्तार से बढ़ रहा है, तो पुलिस थाने अराजकता के केन्द्र बन गए हैं। लूट, हत्या, अपहरण और बलात्कार के मामलों में यूपी आगे जा रहा है।

इन घटनाओं का किया जिक्र

इसके साथ अखिलेश ने कहा कि कानपुर में पुलिस बिना एफआईआर मां-बेटी को उठा लाई और थाने में रात में पूछताछ के बहाने प्रताड़ित किया। इसके बाद परेशान महिला में खुदकुशी कर ली। ललितपुर कांड में पुलिस को आरोपित तो जल्दी ढूंढ़े नहीं मिले, लेकिन पीड़िता से ही थाने में दुष्कर्म कर यूपी को देशभर में बदनाम कर लिया।

पढ़ें :- NEET परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर छात्र-छात्राओं और उनके परिवारों के सपनों के साथ धोखा है: राहुल गांधी

इसके बाद अलीगढ़ में पुलिस के सिपाही ने एक नाबालिग से दुष्कर्म कर दिया। उन्‍होंने कहा कि राजधानी लखनऊ में 10 साल की एक बच्ची से दुष्कर्म सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में किया गया,तो श्रावस्ती में दुष्कर्म का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला की आंख फोड़ दी। वहीं, मिर्जापुर में गर्भवती महिला से दुष्कर्म हुआ।

विकास को किया किनारे

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार (BJP Government) ने विकास को किनारे कर रखा है। वह नफरत और समाज को बांटने वाली गतिविधियों को बढ़ावा देने में लग गई है। सीएम को जगह-जगह जाकर भाषण देने का शौक है, वे प्रशासन पर लगाम कसने में विफल साबित हैं। यही नहीं, फर्जी मुकदमों और फर्जी एनकाउंटरों में भाजपा सरकार (BJP Government) रिकॉर्ड बना रही है। जबकि पुलिस हिरासत में मौतों को लेकर तो राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक तमाम नोटिस जारी कर चुका है।

सपा प्रमुख ने कहा कि जो सरकार पुलिस को एमएलसी और पंचायत चुनाव जीतने के लिए लगा दे उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है? जब पुलिस से सेवा नियमावली के विरूद्ध काम कराए जाएंगे तो फिर उसकी दबंगई कैसे रोक सकेंगे? पुलिस पर बढ़ते राजनीतिक दबाव के चलते अब गम्भीर घटनाओं में भी पुलिस का रवैया ढुलमुल रहता है। साथ ही कहा कि दबंगों को सजा का डर नहीं रह गया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: 4 जून को BJD सरकार की एक्सपायरी डेट लिखी हुई है...ओडिशा में बोले पीएम मोदी
Advertisement