1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Problem of mouth ulcers: जीभ और मुंह के छालों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपचार, तुरंत मिलेगी आराम

Problem of mouth ulcers: जीभ और मुंह के छालों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपचार, तुरंत मिलेगी आराम

कभी कभी मुंह में छालों की वजह से कुछ भी खाने पीने में बहुत दिक्कत होती है साथ ही बोलने में भी काफी परेशानी होती है। इन छालों की वजह से तेज दर्द भी होता है। इसकी वजह पेट की खराबी या अधिक तेल मसाले वाला तला भुना खाने से भी होता है।

Problem of mouth ulcers: कभी कभी मुंह में छालों की वजह से कुछ भी खाने पीने में बहुत दिक्कत होती है साथ ही बोलने में भी काफी परेशानी होती है। इन छालों की वजह से तेज दर्द भी होता है। इसकी वजह पेट की खराबी या अधिक तेल मसाले वाला तला भुना खाने से भी होता है।

पढ़ें :- अब घर पर बनाये खट्टी-मिठ्ठी जीरा पाचक गोलियां, खाने के बाद मुंह का स्वाद हो जाएगा लाजवाब

ये छाले होंठों के अंदर की तरफ या फिर कुछ लोगो को जीभ पर भी हो जाते है। जिसकी वजह से खाना खाने में दिक्कत होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप नमक की मदद ले सकते है। जीभ के छालों में आराम पाने के लिए नमक का इस्तेमाल कर सकती है। इससे छालों में जलन और सूजन कम हो सकती है। इसके लिए एक कप गर्म पानी में एक चम्मच नमक मिलाकर पानी से कुल्ला करें। ऐसा करने से आराम मिल जाएगी।

इसके अलावा दही का सेवन करने से भी पेट की समस्या में आराम मिलता है। शहद छालों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके लिए शहद में नींबू का रस की कुछ बूंदे मिलाकर छालों पर लगा लें। राहत मिलेगी।

इसके अलावा अगर जीभ पर छाले हैं तो लौंग के तेल का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए एक कप गर्म पानी में लौंग के तेल की कुछ बूंदे मिलाकर कुल्ला कर लें। इसके अलावा अमरुद की पत्तियों को एक कप पानी में उबाल कर कुल्ला करें इससे छालों में आराम मिलती है। आप इसकी पत्तियों को चबा भी सकती है।

पढ़ें :- मुजफ्फरपुर के डॉ. आशुतोष को मिला राष्ट्रीय सम्मान, 450 बच्चों को दी नई जिंदगी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...