1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. ब्रेस्ट कैंसर का इलाज होने के बाद भी लौट सकता है कैंसर? डॉक्टर से पूछें ये चार महत्वपूर्ण सवाल

ब्रेस्ट कैंसर का इलाज होने के बाद भी लौट सकता है कैंसर? डॉक्टर से पूछें ये चार महत्वपूर्ण सवाल

महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों में से एक ब्रेस्ट कैंसर यानी स्तन कैंसर है। समय पर इसकी पहचान और सही इलाज मिलने से मरीज के ठीक होने की काफी संभावना बढ़ जाती है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या शुरुआती इलाज के बाद भी ब्रेस्ट कैंसर दोबारा हो सकता है? कैंसर कुछ मरीजों में इलाज के बाद भी वापस आ सकता है। इसे मेडिकल भाषा में कैंसर की पुनरावृत्ति (Recurrence) कहा जाता है।

By Sushil Sah 
Updated Date

हेल्थ डेस्क, लखनऊ। महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों में से एक ब्रेस्ट कैंसर यानी स्तन कैंसर है। समय पर इसकी पहचान और सही इलाज मिलने से मरीज के ठीक होने की काफी संभावना बढ़ जाती है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या शुरुआती इलाज के बाद भी ब्रेस्ट कैंसर दोबारा हो सकता है? कैंसर कुछ मरीजों में इलाज के बाद भी वापस आ सकता है। इसे मेडिकल भाषा में कैंसर की पुनरावृत्ति (Recurrence) कहा जाता है।

पढ़ें :- गांठ के बिना भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

आपको बता दें कि ब्रेस्ट कैंसर का इलाज होने के बाद भी शरीर में कुछ कैंसर कोशिकाओं के बचने की संभावना होती हैं। वहीं बची हुई कोशिकाएं समय के साथ दोबारा सक्रिय हो सकती हैं। कैंसर उसी स्तन में, दूसरे स्तन में या शरीर के अन्य हिस्सों जैसे हड्डियों, फेफड़ों और लिवर में वापस आ सकता है। फिर भी हर मरीज में दोबारा कैंसर होने का खतरा एक जैसा नहीं होता। यह कैंसर के प्रकार, स्टेज, ट्यूमर की विशेषताओं और इलाज के असर पर निर्भर करता है।

ब्रेस्ट कैंसर के दोबारा होने का खतरा किन बातों पर निर्भर करता है?

कुछ मामलों में इलाज के कई साल बाद भी कैंसर वापस आ सकता है। कैंसर का शुरुआती स्टेज, ट्यूमर का आकार, लिम्फ नोड्स में कैंसर का फैलाव, हार्मोन रिसेप्टर की स्थिति और पहले दिए गए इलाज जैसे कई कारक दोबारा कैंसर होने की आशंका को प्रभावित करते हैं। इसलिए इलाज पूरा होने के बाद नियमित जांच और डॉक्टर की सलाह निरंतर लेते रहना बहुत जरूरी होता है।

डॉक्टर से जरूर पूछें ये चार महत्वपूर्ण सवाल

पढ़ें :- तंबाकू-शराब के अलावा भी कैंसर का खतरा! इन पांच इंफेक्शन से रहें सावधान

1. क्या मेरा कैंसर दोबारा हो सकता है?
डॉक्टर से अपने कैंसर के प्रकार, स्टेज और व्यक्तिगत जोखिम के बारे में अच्छी तरह से जानकारी प्राप्त करें।

2. मुझे कितने समय तक नियमित जांच करानी होगी?
इलाज के बाद मैमोग्राफी, क्लिनिकल जांच और अन्य जरूरी टेस्ट का सही शेड्यूल भी अच्छी तरह से जान लें।

3. क्या मुझे हार्मोन थेरेपी या अन्य दवाएं जारी रखनी होंगी?
बता दें​ कि कुछ मरीजों को दोबारा कैंसर होने का खतरा कम करने के लिए लंबे समय तक दवाएं लेने की सलाह दी जाती है।

4. किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?
स्तन में नई गांठ, त्वचा में बदलाव, लगातार हड्डियों में दर्द या बिना वजह वजन कम होने जैसे लक्षणों पर डॉक्टर से जल्द से जल्द संपर्क करना चाहिए।

इलाज के बाद भी सावधानी जरूरी

पढ़ें :- रात में बार-बार लगती है भूख? हर दिन आधी रात को उठकर खाते हैं खाना, तो हो सकती है यह गंभीर बीमारी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, ब्रेस्ट कैंसर का इलाज पूरा होने का मतलब यह नहीं है कि भविष्य में कभी कैंसर वापस नहीं आएगा। इसलिए नियमित फॉलोअप, स्वस्थ जीवनशैली और डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाओं का सावधानीपूर्वक पालन करना बहुत अनिवार्य है। इसके अलावा शरीर में किसी भी नए या असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करें। इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि कैंसर का दोबारा होना निश्चित नहीं है, लेकिन समय पर जांच और जागरूकता से और बेहतर इलाज की संभावना बढ़ाई जा सकती है।

अपने व्यक्तिगत जोखिम और जांच की जरूरत के लिए ऑन्कोलॉजिस्ट (Oncologist) यानी कैंसर रोग विशेषज्ञ या अर्बुद विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...