1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. अलीगढ़ में सस्पेंड दारोगा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शराब के नशे में धुत वीडियो वायरल होने के बाद कर दिए गए थे सस्पेंड , पिता बोले- तनाव में था बेटा

अलीगढ़ में सस्पेंड दारोगा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शराब के नशे में धुत वीडियो वायरल होने के बाद कर दिए गए थे सस्पेंड , पिता बोले- तनाव में था बेटा

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में 27 साल के सब इंस्पेक्टर सुंदरम तिवारी (Sub-Inspector Sundaram Tiwari) की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई है। बुधवार सुबह बन्नादेवी थाना (Bannadevi Police Station) क्षेत्र के चूहरपुर मोहल्ले में किराए के मकान में दारोगा का शव मिला है।

By santosh singh 
Updated Date

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में 27 साल के सब इंस्पेक्टर सुंदरम तिवारी (Sub-Inspector Sundaram Tiwari) की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई है। बुधवार सुबह बन्नादेवी थाना (Bannadevi Police Station) क्षेत्र के चूहरपुर मोहल्ले में किराए के मकान में दारोगा का शव मिला है। सुंदरम पुलिस लाइन में तैनात थे। पांच दिन पहले उनका शराब के नशे में धुत होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था।

पढ़ें :- पहले तीन तलाक, फिर देवरों से हलाला, महिला ने मदद की गुहार लगाते हुए कहा- 'मुझे पति से बचा लो'

सुंदरम के पिता श्रीचंद तिवारी (Father Shrichand Tiwari) का कहना है कि वीडियो वायरल होने और निलंबन के बाद से बेटा तनाव में था। हालांकि, पुलिस ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि सुंदरम की मौत की वजह क्या थी? मामले की जांच की जा रही है। सुंदरम तिवारी 2023 बैच के सब इंस्पेक्टर थे। मूल रूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के रहने वाले सुंदरम अलीगढ़ में अपने पिता के साथ रह रहे थे। करीब पांच दिन पहले कचहरी परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में सुंदरम कथित तौर पर नशे की हालत में लड़खड़ाते दिखे थे। इसके बाद विभाग ने सस्पेंड कर दिया था। सुंदरम के पिता का कहना है कि इस घटना के बाद से उनका बेटा परेशान था।

पिता श्रीचंद तिवारी (Father Shrichand Tiwari) के मुताबिक, बुधवार सुबह वह मंदिर गए थे। जब वापस लौटे तो सुंदरम के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी कोशिश के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो अंदर सुंदरम का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम (Forensic Team) को मौके पर बुलाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही SSP नीरज कुमार जादौन (SSP Neeraj Kumar Jadaun) , SP सिटी आदित्य बंसल (SP City Aditya Bansal) और CO धनंजय सिंह (CO Dhananjay Singh) मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस ने मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई।

SP सिटी आदित्य बंसल (SP City Aditya Bansal) के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मौत की वजह साफ नहीं है।

वायरल वीडियो और निलंबन की भी जांच होगी?

पढ़ें :- करणी सेना के नेता को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा: ​भीड़ ने थप्पड़ और बेल्ट मारा, 'जय भीम' के नारे लगवाए, विवादित बयान देने पर हुआ बवाल

सुंदरम की मौत के बाद उनके वायरल वीडियो और निलंबन से जुड़ा मामला भी चर्चा में है। पिता ने बेटे के तनाव में होने की बात कही है, लेकिन मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...