1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का दुनियाभर में बजा डंका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ पार, ओपनिंग पर टिकी निगाहें

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का दुनियाभर में बजा डंका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ पार, ओपनिंग पर टिकी निगाहें

नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) की महत्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' (Film 'Ramayana: Rise of a Legend') रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), साई पल्लवी और यश स्टारर इस फिल्म की दुनियाभर में एडवांस बुकिंग (Advance Booking) 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ (Film ‘Ramayana: Rise of a Legend’) रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), साई पल्लवी और यश स्टारर इस फिल्म की दुनियाभर में एडवांस बुकिंग (Advance Booking) 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म आज 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। बता दें कि रिलीज से पहले फिल्म की टिकट बिक्री में तेजी देखने को मिली थी। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

पढ़ें :- 'ब्रह्मास्त्र 2' पर अयान मुखर्जी का बड़ा खुलासा, बोले- पहले पार्ट में रह गई थीं कुछ खामियां, अब होगी और बेहतरीन कहानी

ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क (Trade tracker Sacnilk) के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में एडवांस बुकिंग (Advance Booking) के जरिए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। वहीं, विदेशों में इसकी प्री-सेल्स करीब 5.6 मिलियन डॉलर यानी लगभग 52 करोड़ रुपये तक पहुंच गई हैं। इस तरह भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर फिल्म की दुनियाभर में एडवांस बुकिंग (Advance Booking) 150 करोड़ रुपये के पार हो गई है।

विवाद खत्म हुआ तो बढ़ी टिकटों की बिक्री

फिल्म की एडवांस बुकिंग (Advance Booking) में शुरुआत में कुछ परेशानियां आई थीं। दरअसल, डिस्ट्रीब्यूटर्स और सिनेमाघर मालिकों के बीच रेवेन्यू शेयरिंग को लेकर विवाद चल रहा था। इस वजह से कई सिनेमाघरों में बुकिंग शुरू होने में देरी हुई। हालांकि, विवाद सुलझने के बाद ज्यादा स्क्रीन्स और शोज खोले गए, जिसका सीधा फायदा फिल्म की टिकट बिक्री को मिला। आखिरी दिनों में एडवांस बुकिंग (Advance Booking) में तेजी से उछाल आया।

फिल्म की घरेलू एडवांस बुकिंग (Advance Booking) में हिंदी वर्जन का सबसे बड़ा योगदान है। कुल घरेलू एडवांस बुकिंग(Advance Booking)  में हिंदी वर्जन की हिस्सेदारी करीब तीन-चौथाई बताई जा रही है। इसके अलावा कन्नड़ और तेलुगु वर्जन को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। खासकर यश के रावण के किरदार में नजर आने को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है।

पढ़ें :- विदेशों में भी गूंज रहा 'जय श्रीराम', रामायण का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, कमाई का आंकड़ा पहुंचा ₹1,500 करोड़ के पास

विदेशों में भी फिल्म का जलवा

‘रामायण’ (Ramayana) की दुनियाभर में एडवांस बुकिंग (Advance Booking) को 150 करोड़ रुपये के पार पहुंचाने में विदेशी बाजारों का भी बड़ा योगदान रहा है। विदेशों में फिल्म की प्री-सेल्स करीब 5.6 मिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी हैं। इसमें नॉर्थ अमेरिका का अहम योगदान है। फिल्म की बड़े स्तर पर रिलीज और रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे सितारों की मौजूदगी ने विदेशी दर्शकों के बीच भी उत्सुकता बढ़ाई है। खास बात यह है कि भारतीय महाकाव्य पर आधारित इस फिल्म को भारत के बाहर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। भारत में 5 नवंबर की रिलीज से पहले नॉर्थ अमेरिका में पेड प्रीव्यू भी रखे गए हैं, जिनसे फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ है।

पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में भी शानदार

देश की बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में भी फिल्म की टिकट बिक्री काफी अच्छी रही है। इन तीनों सिनेमाघरों में ओपनिंग वीकेंड के लिए कुल 45.76 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग (Advance Booking) दर्ज की गई है। इसमें ब्लॉक की गई सीटें भी शामिल हैं। वहीं, ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 36.38 करोड़ रुपये है।

इसमें पीवीआर का योगदान 25.36 करोड़ रुपये रहा, जबकि आईनॉक्स ने 14.91 करोड़ रुपये और सिनेपोलिस ने 5.49 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग (Advance Booking) दर्ज की। तीनों मल्टीप्लेक्स चेन में कुल 7.89 लाख टिकटों की बिक्री हुई है।

पढ़ें :- फिल्म 'रामायण' ने रचा इतिहास, सात दिनों में तोड़ा 'एनिमल' का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई ₹934 करोड़ पार

ओपनिंग डे पर कितनी कमाई कर सकती है ‘रामायण’?

फिल्म की एडवांस बुकिंग (Advance Booking) के आंकड़ों को देखते हुए अब सबकी नजर इसके पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Box Office Collection) पर है। ट्रेड से जुड़े अनुमानों के मुताबिक, फिल्म भारत में पहले दिन 75 से 100 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है। वहीं, कुछ बड़े अनुमानों में इसकी वर्ल्डवाइड ओपनिंग 160 से 175 करोड़ रुपये तक बताई जा रही है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने फिल्म की वर्ल्डवाइड ओपनिंग करीब 175 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया है। उनका मानना है कि अगर दर्शकों का रिस्पॉन्स अच्छा रहा तो फिल्म 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी छू सकती है।

हालांकि, इस मामले में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का रिकॉर्ड तोड़ना आसान नहीं होगा। इस फिल्म ने पेड प्रीव्यू समेत पहले दिन दुनियाभर में करीब 236.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, भारत में इसका पहले दिन का नेट कलेक्शन 102.55 करोड़ रुपये रहा था।

एडवांस बुकिंग के मामले में ‘रामायण’ ने ‘पठान’, ‘जवान’, ‘एनिमल’ और ‘आदिपुरुष’ जैसी कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, यह अभी भी ‘धुरंधर 2’ से आगे नहीं निकल पाई है। ‘धुरंधर 2’ ने पेड प्रीव्यू को छोड़कर भी ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग (Advance Booking) में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की टिकट बिक्री की थी। फिल्म की असली कमाई का अंदाजा वॉक-इन टिकटों, अतिरिक्त शोज, सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या और शुरुआती शो के रिव्यू से लगेगा।

दिवाली तक बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बना पाएगी फिल्म?

‘रामायण’ के लिए सिर्फ ओपनिंग डे पर बड़ी कमाई करना ही काफी नहीं होगा। फिल्म को लंबे समय तक सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचना होगा। यह दो हिस्सों में बनने वाली फिल्म है और इसके दूसरे पार्ट के दिवाली 2028 में रिलीज होने की उम्मीद है।

पढ़ें :- रणबीर कपूर की रामायण पहले ही दिन काटेगी गदर, टूटेंगे कई रिकॉर्ड,160 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों पार्ट का कुल प्रोडक्शन बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इतने बड़े बजट के चलते फिल्म से उम्मीदें भी काफी ज्यादा हैं। ऐसे में पहले वीकेंड और दिवाली की छुट्टियों के दौरान फिल्म का प्रदर्शन बेहद अहम रहने वाला है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...