1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

दिवाली (Diwali) की तैयारियों में लगे आम जनता को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। बता दें कि देश की फेमस डेयरी ब्रांड अमूल (Famous Dairy Brand Amul) ने घी और मक्खन के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने घी और बटर के दामों में 3 रुपए से लेकर 50 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। अब अमूल का एक किलो घी का कार्टन 630 रुपये से बढ़कर 680 रुपए का हो गया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिवाली (Diwali) की तैयारियों में लगे आम जनता को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। बता दें कि देश की फेमस डेयरी ब्रांड अमूल (Famous Dairy Brand Amul) ने घी और मक्खन के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने घी और बटर के दामों में 3 रुपए से लेकर 50 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। अब अमूल का एक किलो घी का कार्टन 630 रुपये से बढ़कर 680 रुपए का हो गया है। वहीं बटर के 100 ग्राम पैक की कीमत 63 से बढ़कर 66 रुपए हो गई है।

पढ़ें :- यूपी में दीपावली-छठ पर 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें, चालक-परिचालकों को  प्रतिदिन मिलेगी 400 रुपये प्रोत्साहन राशि

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दाम बढ़ने की वजह गुजरात-राजस्थान में नकली घी के खिलाफ की गई कार्रवाई है जिसके बाद इस ब्रांड की मांग बढ़ी है। इससे सितंबर 2025 की GST कटौती का फायदा भी काफी कम हो गया है। 500 मक्खन 15 रुपये महंगा हो गया है। आधा किलो मक्खन अब 310 रुपये से बढ़कर 325 रुपये का हो गया है।

पिछले साल सितंबर में कम हुए थे दाम

रिपोर्ट के मुताबिक, मार्केट में अमूल के गाय वाले घी की बढ़ती डिमांड और सप्लाई कमी के बीच यह दाम बढ़ाए हैं। इससे पहले सितंबर 2025 में GST की दर घटने के बाद अमूल ने 700 डेयरी प्रोडक्ट्स के दाम कम भी किए थे। डेयरी प्रोडक्ट्स पर GST 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया गया था। उस समय एक लीटर घी के कार्टन की कीमत 650 रुपये से घटकर 610 रुपये हो गई थी। 5 लीटर घी कीमत 3,275 से घटकर 3,075 रुपये हो गई थी। वहीं बटर के 100 ग्राम पैक की कीमत 62 रुपये से घटकर 58 रुपये हो गई थी। आधा किलो घी की कीमत 305 रुपये से घटकर 285 रह गई थी।

पढ़ें :- पाकिस्तान ने दिवाली से पहले अचानक बंद किया एयरस्पेस, अंतरराष्ट्रीय एविएशन और एशियाई राजनीति में मचा हड़कंप

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...