Gold-Silver प्राइस Gold-Silver Price : Gold and silver shine after Diwali; find out how much prices have risen. Check the latest rates before making a purchase
नई दिल्ली। दीवाली के बाद सोने-चांदी की चमक बढ़ गई। सोमवार को वायदा बाजार में सोना 1,800 रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, जबकि चांदी की कीमत में करीब 4,300 रुपए तक का उछाल आया। वहीं ग्लोबल मार्केट में सोना 1.25% और चांदी 1.66% महंगी हुई। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ग्लोबल मार्केट में मजबूती और निवेशकों की नई खरीदारी से दोनों कीमती धातुओं को सपोर्ट मिला।
सोना ₹1.44 लाख के पार
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1,848 रुपए यानी 1.26% बढ़कर 1,44,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर (gold price today) पहुंच गया। कारोबार के दौरान सोने के 1,007 लॉट का लेनदेन हुआ।
विश्लेषकों के मुताबिक, बाजार में नए सौदे होने और मजबूत हाजिर मांग से कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का वायदा भाव 1.43% चढ़कर 4,128.83 डॉलर प्रति औंस हो गया।
चांदी ₹4300 से ज्यादा महंगी
चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा तेजी देखने को मिली। MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 4,299 रुपए बढ़कर 1,88,903 रुपए प्रति किलोग्राम (silver Price Today) हो गई। इस दौरान 1,417 लॉट का कारोबार हुआ।
विदेशी बाजार में चांदी का वायदा भाव 2.49% उछलकर 53.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। मजबूत ग्लोबल रुख और नई खरीदारी ने कीमतों को सहारा दिया।