प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो में पीएम मोदी ने कहा- दीपावली का पावन पर्व पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। उन्होंने आगे कहा- प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो में पीएम मोदी ने कहा- दीपावली का पावन पर्व पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। उन्होंने आगे कहा- प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। आप सबको दिपावली की मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपका ये पर्व, आपका आगे का समय सब कुछ सुख, शांति और समृद्धि से भरा हुआ रहे।
किनके बीच दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने अपने वीडियो संदेश में आगे कहा- मैं भी आपकी तरह बड़े उत्साह से दीपावाली मनाता हूं। हर वर्ष आप जानते हैं देश के वीर जवानों के बीच में जाना मेरा नित्य क्रम है, इस बार भी जारी रहेगा। आप सबको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
Have a great Diwali! https://t.co/YbFVq7tHmx
— Narendra Modi (@narendramodi) November 7, 2026
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : संत बोले, मुख्यमंत्री योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति
पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति भवन में की पूजा-अर्चना
इससे पहले पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति भवन में दिवाली मनाई। इस दौरान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के माथे पर तिलक लगाया। दोनों नेताओं ने इस मौके पर साथ में तस्वीर भी खिंचवाई। उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को स्मृति चिह्न भी भेंट किया। पीएम मोदी ने इस दौरान की तस्वीरों को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में साझा किया है। पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा- उपराष्ट्रपति थिरु सीपी राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और दिवाली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।