1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gold- Silver Price : चांदी 11 महीने में सबसे सस्ती, 1.70 लाख पर पहुंची,7749 दाम रुपये गिरे, सोना 838 लुढ़ककर 1.34 लाख पर आया

Gold- Silver Price : चांदी 11 महीने में सबसे सस्ती, 1.70 लाख पर पहुंची,7749 दाम रुपये गिरे, सोना 838 लुढ़ककर 1.34 लाख पर आया

चांदी के दाम में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 1 किलो चांदी की कीमत 7,749 रुपए गिरकर 1.70 लाख रुपए पर आ गई है। चांदी के दाम 11 महीने बाद 1.70 लाख रुपए पर आए हैं। इससे पहले 1 दिसंबर 2025 को ₹1.64 लाख रुपए थे। 2 दिसंबर 2025 को चांदी के रेट 1.73 लाख थे।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। चांदी के दाम में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 1 किलो चांदी की कीमत 7,749 रुपए गिरकर 1.70 लाख रुपए पर आ गई है। चांदी के दाम 11 महीने बाद 1.70 लाख रुपए पर आए हैं। इससे पहले 1 दिसंबर 2025 को ₹1.64 लाख रुपए थे। 2 दिसंबर 2025 को चांदी के रेट 1.73 लाख थे।

पढ़ें :- Gold-Silver Price : दीवाली के बाद चमका सोना-चांदी, जानें कितने बढ़े दाम? खरीदने से पहले चेक करें ताजा रेट

वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 838 गिरकर 1.34 लाख रुपए पर आ गए हैं। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 13 नवंबर को सोना 1.36 लाख रुपए और चांदी 1.78 लाख रुपए पर थी। इस महीने अब तक चांदी करीब 17,000 रुपए और सोना करीब 6,000 रुपए सस्ता हुआ है। 30 अक्टूबर को चांदी 1.86 लाख रुपए और सोना 1.40 लाख रुपए पर था।

ऑल टाइम हाई से 2.16 लाख रुपए सस्ती हुई चांदी

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 2.16 लाख रुपए सस्ती हो गई है। वहीं, 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 42 हजार रुपए सस्ता हो चुका है।

पढ़ें :- Gold-Silver Price : सोने और चांदी में सुबह-सुबह जोरदार गिरावट, सोना हो गया 1286 रुपये सस्‍ता
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...