Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bollywood, Entertainment: भोजपुरी हसीना संग नॉटी हुए अक्षय कुमार, अक्षरा सिंह संग मटकाई कमर

Bollywood, Entertainment: भोजपुरी हसीना संग नॉटी हुए अक्षय कुमार, अक्षरा सिंह संग मटकाई कमर

By Sushil Sah 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की मच-अवेडेटेड कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome To The Jungle) का दूसरा धमाकेदार गाना ‘घिस घिस घिस’ आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में एक बेहद अनोखा बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा का मिश्रण देखने को मिल रहा है। गाने में अक्षय कुमार, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा और संगीतकार अक्षरा सिंह के साथ ताल से ताल मिलाकर जबरदस्त ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। आज यानी 25 मई 2026 को सुबह 11:30 बजे यह गाना सभी प्रमुख सोशल मीडिया और वीडियो प्लेटफॉर्म्स पर आउट किया गया है।

पढ़ें :- कल से बदल जाएगा गांव का निजाम, शासन में तीन विकल्प पर चल रहा है विचार

अक्षय कुमार का अनोखा भोजपुरिया लुक

अक्षय कुमार का बिल्कुल नया और देसी अंदाज इस गाने में दर्शकों को देखने को मिल रहा है। इसमें खिलाड़ी बढ़े हुए बाल, हल्की दाढ़ी और शॉर्ट कुर्ता-पजामा पहने पूरी तरह से ‘भोजपुरिया स्टार’ के रूप में ढल चुके हैं और वहीं, अक्षरा अपनी पारंपरिक साड़ी वाली लुक में बेहद आकर्षक लग रही हैं। वह अपने बेहतरीन डांस मूव्स से स्क्रीन पर आग लगा रही हैं। इस गाने को विक्रम मोंट्रोस द्वारा कंपोज किया गया है जिसमें भरपूर देसी बीट्स, मस्ती और मनोरंजन का तड़का लगाया गया है।

चैलेंज से हुई गाने की शुरुआत

सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस गाने की पृष्ठभूमि एक सोशल मीडिया चैलेंज से जुड़ी है। कुछ समय पहले अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर अक्षय कुमार को भोजपुरी धुनों पर नाचने का ओपन चैलेंज दिया था। अक्षय ने इस चुनौती को हंसते हुए स्वीकार किया और सोमवार सुबह ठीक 11:30 बजे इस धमाकेदार गाने को फैंस के सामने पेश कर दिया।

पढ़ें :- हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: तलाब में नहाने गए तीन मासूमों की डूबकर मौत, पूरे गांव में मातम पसरा

परेश रावल का मजेदार डायलॉग

इस गाने की शुरुआत बेहद मजेदार तरीके से होती है। इसके बैकग्राउंड में अक्षय के किरदार पर चुटकी लेते हुए परेश रावल की आवाज आती है, वह कहते हैं कि “एक हीरो जो पहले टॉप का हीरो था, अब फ्लॉप का हीरो है क्योंकि अब आइटम बॉय बनकर भोजपुरी में घिस रहा है।” इसके ठीक बाद अक्षय हाथ में साबुन लेकर ‘घिस घिस घिस’ गाते हुए एंट्री लेते हैं।

दिग्गज कलाकारों से सजी है फिल्म

‘वेलकम टू द जंगल’ एक बड़े बजट की मल्टी-स्टारर फिल्म है जो अहमद खान के निर्देशन में बन रही है। यह फिल्म 26 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, परेश रावल, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन और राजपाल यादव जैसे 30 से भी अधिक लोकप्रिय कलाकार एक साथ नजर आने वाले हैं।

पढ़ें :- NEET Paper Leak Case : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, NTA और CBI से इस मामले में मांगा जवाब , कहा- पिछली गलतियों से नहीं लिया सबक
Advertisement