मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट(Alia Bhatt) अपनी खास फैशन और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। वो जो भी कुछ नया ट्राई करती हैं, फैशन की दुनिया में नया ट्रेंड बन जाता है। इस दिवाली (Diwali 2025 look) भी कुछ ऐसा लुक देखने को मिला। हर साल जहां त्योहारों पर सितारे लाल-पीली साड़ियों और लहंगों में नजर आते हैं, आलिया ने इस बार परंपरागत सिल्हूट को छोड़कर कुछ अलग ट्राई किया। उन्होंने पेस्टल रंग कुर्ता और पिस्ता हरी लुंगी स्टाइल सॉरांग पहनकर फैशन में नया आयाम दिखाया। यह आउटफिट डिजाइनर अबु जानी-संदीप खोसला की कारीगरी का बेहतरीन उदाहरण था।
पढ़ें :- ‘India’s Got Latent 2’ में दिखेंगी आलिया भट्ट? वायरल फोटो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
आलिया ने दिवाली के मौके पर जो आउटफिट पहना था उसमें चिकनकारी कुर्ता जो ऑर्गेंज़ा फैब्रिक से बनी थी। इस पर पारंपरिक हैंड एम्ब्रॉयडरी की गई थी। यह एम्ब्रॉयडरी दरअसल पारदर्शी कपड़े पर सूक्ष्म धागों से की जाती है जो काफी ट्रेडिशनल और ट्रेडी दिखती है। कुर्ता पर फूल और ज्यामितीय डिज़ाइन को स्वारोवस्की क्रिस्टल्स डिजाइन्स थे और अनारकली डिजाइन में थी।
पढ़ें :- कान फेस्टिवल में छाया आलिया भट्ट का पहला लुक, फ्लोरल गाउन में दिखीं बेहद खूबसूरत
गहनों की बात करें तो आलिया ने मिनिमल लुक बनाया था और केवल गले में बसरा मोती की चोकर पहनी थी। उनका ये स्टाइल आउटफिट को और भी गॉर्जियस लुक दे रहा था। फैशन और सादगी का ये मिक्स रूप उन्हें काफी अटैक्टिव बना रहा था। उन्होंने मेकअप भी काफी साधारण और नेचुरल रखा था। चेहरे पर गुलाबी ब्लश, आंखों में काजल और होंठों पर ग्लॉसी गुलाबी लिपस्टिक काफी नेचुरल लुक क्रिएट कर रहे था। उन्होंने बालों को बीच से पार्ट करके लो पोनीटेल में बांधा, और साथ में ताजे चमेली के फूल का गजरा लगाया। इस लुक में ट्रेडिशनल और सिंपलीसिटी का बैलेंस देखा जा सकता है।
इस लुक से आलिया ने साफ दिखा दिया कि अब लोग फैशन में आरामदायक और आसान पहनावे को ज्यादा पसंद करने लगे हैं। फैशन एक्सपर्ट्स भी यह मानते हैं कि अब जमाना बदल रहा है और लोग हल्के और आरामदायक आउटफिट्स पहनना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ऐसे में आलिया का ये ड्रेस युवाओं के लिए परफेक्ट आउटफिट बनता जा रहा है। साल 2025 की दिवाली फैशन ट्रेंड में आलिया का यह लुक लोगों के लिए एक अच्छी प्रेरणा बन गया है। अगर आप त्योहारों के सीजन में कुछ नया और अलग पहनना चाहती हैं, तो लुंगी-कुर्ता स्टाइल में पेस्टल रंग और हल्की सजावट अपनाना एक बढ़िया आइडिया है। आलिया ने यह दिखा दिया कि फैशन में आराम, सादगी और पारंपरिक अंदाज का संतुलन ही अब ट्रेंड बन गया है।