Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Chandan Mishra murder case: चंदन मिश्रा हत्याकांड मे पांचों शूटरो को कोलकाता से किया गया अरेस्ट ,3 मददगारों को STF ने पटना और बक्सर से दबोचा

Chandan Mishra murder case: चंदन मिश्रा हत्याकांड मे पांचों शूटरो को कोलकाता से किया गया अरेस्ट ,3 मददगारों को STF ने पटना और बक्सर से दबोचा

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

बिहार की राजधानी पटना के पारस हॉस्पिटल में चन्दन मिश्रा हत्याकांड में पांचों शूटरो को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देती हुए बताया ही की   पांचों आरोपियों को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया है।  वहीं पुलिस के मुताबिक कोलकाता के अलग अलग इलाकों में देर रात तक छापेमारी किया गया। इसके बाद STF की टीम ने शूटरों के मदद करने वालों में से 3 को पटना और बक्सर से गिरफ्तार किया  है। इस मामले में अबतक 8 लोगों की  गिरफ्तारी हो चुकी है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

बता दें कि इससे पहले बिहार पुलिस और पश्चिम बंगाल एसटीएफ की एक संयुक्त टीम ने इसी मामले में न्यू टाउन से पांच लोगों को हिरासत में लिया था. अधिकारी ने बताया था कि गेस्ट हाउस में मिले लोगों में से एक के पैर में बहुत ज्यादा चोट लगी थी जिसके बाद उसे  एम्बुलेंस से ले जाया गया।

पुलिस कर रही  है  पूछताछ

गेस्ट हाउस से पकड़े गए  सभी  लोगों को पूछताछ के लिए लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय ले जाया गया है. पुलिस अधिकारी का कहना है कि हमें अभी भी नही विश्वाश हो रहा है कि इनमें से कोई भी चन्दन के हत्या में शामिल था या नहीं इससे पहले मुख्य  अपराधियों के कोलकाता में छिपे होने की आशंका थी। लेकिन सभी वहां से भागने में सफल रहे. जिसके बाद नए तरीके  से तलाशी अभियान शुरू किया गया। सीसीटीवी फुटेज में एक सफेद एसयूवी दिखाई दे रही है, जिसमें पांच लोग सवार हैं. जिनके मुख्य अपराधी होने का संदेह।

सुबह 5.40 बजे की गई थी छापेमारी

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आनंदपुर, कोलकाता लेदर कॉम्प्लेक्स और भांगर थाने के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्राधिकार में तलाशी जारी किए थे। क्योंकि उन्हें संदेह था कि अपराधी यहीं कहीं आस पास  छिपे हुए हैं। इसी बीच पुलिस गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जो न्यू टाउन इलाके में स्थित हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के दो अलग-अलग फ्लैटों में रह रहे थे।  अधिकारी ने बताया कि उनके मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज़ ज़ब्त कर लिए गए हैं।  सुबह लगभग 5.40 बजे की गई छापेमारी के दौरान, हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के बाहर एक जगह से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ के बाद दो फ्लैटों के अंदर से चार बचे हुए  लोगों को पकड़ा गया।

Advertisement