All-Party Meeting before monsoon session: संसद के मानसून सत्र सोमवार 21 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इससे एक दिन पहले यानी आज (रविवार) केंद्र सरकार की ओर से सर्वदलीय बैठक बुलाई गयी है। इस बैठक में सरकार सभी राजनीतिक दलों खासकर विपक्ष से संसद के दोनों सदनों के सुचारु संचालन के लिए सहयोग मांगेगी। हालांकि, वर्तमान में कई मुद्दों पर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। ऐसे में मानसून सत्र हंगामेंदार रहने की पूरी संभावना है।
पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'
जानकारी के मुताबिक, मानसून सत्र से एक दिन पहले सर्वदलीय बैठक सुबह 11:00 बजे संसद भवन एनेक्सी के मुख्य समिति कक्ष में होगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू करेंगे। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा, जिसमें कुल 21 बैठकें होंगी। लेकिन, इस सत्र में 12 अगस्त से 18 अगस्त के बीच कोई बैठक निर्धारित नहीं की गई है। बता दें कि पारंपरिक रूप से संसद के सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाती रही है। जिसका उद्देश्य आगामी सत्र के दौरान दोनों सदनों (लोकसभा व राज्यसभा) के सुचारू और उत्पादक संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों के बीच सहयोग और समन्वय को बढ़ावा देना है।