नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिमाचल प्रदेश में जिला और ब्लॉक यूनिट के साथ साथ पूरी प्रदेश की कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) यूनिट को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। कांग्रेस की इस कार्रवाई के बाद कई तरह के कयास लग रहे हैं। हालांकि, कहा जा रहा है कि, इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने हिमाचल में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, जिसके कारण अब ये कार्रवाई की गयी है।
पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी
Hon'ble Congress President has approved the proposal to dissolve the entire state unit of the PCC, District Presidents and Block Congress Committees of Himachal Pradesh Congress Committee, with immediate effect. pic.twitter.com/UC11PHi6c9
— Himachal Congress (@INCHimachal) November 6, 2024
इस कार्रवाई के बाद पार्टी की हिमाचल यूनिट के पुनर्गठन की कांग्रेस की योजना के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। पहाड़ी राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से पीसीसी में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
पढ़ें :- सिस्टम में बैठे लोग देश में 'अंधभक्त' तो चाहते हैं लेकिन अपने बच्चों को 'अंधभक्त' नहीं बनाना चाहते: राहुल गांधी