Almond Milk : बादाम सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। रात को सोने से पहले दूध के साथ बादाम का सेवन नींद को बेहतर बनाता है और शरीर को फिट रखता है। बादाम और दूध दोनों में ऐसे तत्व होते हैं जो नींद की गुणवत्ता बढ़ाते हैं। बादाम में मैग्नीशियम होता है जो मांसपेशियों को आराम देता है। वहीं, दूध में मौजूद Tryptophan और Melatonin शरीर को संकेत देते हैं कि अब सोने का समय हो गया है। रात में इसे पीने से मानसिक थकान कम होती है।
पढ़ें :- अब घर पर बनाये खट्टी-मिठ्ठी जीरा पाचक गोलियां, खाने के बाद मुंह का स्वाद हो जाएगा लाजवाब
दूध और बादाम दोनों कैल्शियम और विटामिन D के अच्छे सोर्स हैं, जो हड्डियों और दांतों को मजबूती देते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स रात भर शरीर की मरम्मत करते हैं, जिससे सुबह चेहरे पर नेचुरल ग्लो आती है।
हल्का गर्म बादाम दूध पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।