Almonds in winter : सर्दियों में बादाम सेहत के लिए रामबाण माना जाता है। स्वादिष्ट बादाम के पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। बादाम विटामिन ई, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन और स्वस्थ वसा से भरपूर होते हैं। इसके अनेक फायदे सर्दियों के मौसम में स्वास्थ्य को मिलते है।अध्ययन के अनुसार,इसमें मौजूद Nutrients एंटी-एजिंग कारक के रूप में काम करते हैं।
पढ़ें :- चाचा कर्नाटक में कांग्रेस विधायक, पिता DHO... डॉक्टर बेटी 6 महीने से सरकरी क्लीनिक नहीं गई, 70 हजार रूपये सैलरी मिलती रही
त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए इसमें पाए जाने वाले विटामिन ई और फैटी एसिड रूखी सर्दियों की त्वचा को नम और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं।
बादाम में पाए जाने वाले कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
बादाम का नियमित सेवन त्वचा और बालों के लिए तो फायदेमंद है ही साथ ही साथ् इम्यून सिस्टम को राइट टाइम रखता है।
बादाम का तेल मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर होता है , जो बालों को पराबैंगनी विकिरण से बचाता है। बाल चमकदार, मजबूत और आकर्षक दिखते है।