Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Healthy Skin Drink: स्किन में ग्लो के साथ आएगा गजब का निखार, ट्राई करें स्किन को हेल्दी बनाने वाली ये ड्रिंक

Healthy Skin Drink: स्किन में ग्लो के साथ आएगा गजब का निखार, ट्राई करें स्किन को हेल्दी बनाने वाली ये ड्रिंक

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

हल्दी का इस्तेमाल पुराने समय से ही सौंदर्य प्रसाधनों में किया जाता आ रहा है। हल्दी सेहत के साथ साथ स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी इंफ्लेमेटरी समेत कई पोषक तत्व पाये जाते है। आज हम आपको कच्ची हल्दी की ऐसी ड्रिंक बताने जा रहे है जिसे पीने से स्किन की तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

पढ़ें :- करवाचौथ पर छाया रश्मिका मंदाना का साड़ी लुक, नई दुल्हनें क्यों हो रहीं दीवानी

हल्दी शॉट्स बनाने के लिए एक कप गुनगुने पानी में कद्दूकस की हुई कच्ची हल्दी को मिलाएं फिर इसमें एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच शहद, एक चुटकी काली मिर्च मिला लें। थोड़ी देर तक ऐसे ही रखा रहने दें फिर छान कर पी लें।

इसे पीने से शरीर से टॉक्सिन बाहर होते है। स्किन हेल्दी होती है। इसके अलावा हल्दी करक्यूमिन अच्छी मात्रा में होती है, ये एक यौगिक जो स्किन को ग्लोईंग बनाता है और पिंग्मेंटेशन को कम करने में मदद करता है।डेली हल्दी पीने से चेहरे पर निखार आता है। इसके अलावा इसे पीने से इम्यून सिस्टम बूस्ट हो सकता है। शरीर में ग्लूकोज के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

Advertisement