Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अमेरिका ने माना- आधे अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई

अमेरिका ने माना- आधे अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई

By अनूप कुमार 
Updated Date

काबुल: तालिबानी आतंकवादियों ने क्रूरता के साथ् अफगानिस्तान के नागरिकों पर अत्याचार करना शुरू कर दिया है। तालिबानी लडाके वहां की महिलाओं , बच्चों पर जुल्म ढा रहे है।अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद से ही तालिबानी आतंकवादियों देश में अपना कब्जा करना शुरू कर दिया है। अब अमेरिका भी इस बात को स्वीकार कर रहा है कि अफगानिस्तान में तालिबान का मजबूत होता जा रहा है।

पढ़ें :- भारत की यात्रा टालकर चीन पहुंचे एलन मस्क; जानें क्या रही टेस्ला के CEO की मजबूरियां

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष मार्क मिले ने बुधवार को कहा कि देश में लगभग आधे जिला मुख्यालय तालिबानी आतंकवादियों के कब्जे में जा चुके हैं। इससे एक बार फिर अफगानिस्तान में दिनोंदिन खराब होती सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि यह अफगानिस्तान की सुरक्षा, अफगानिस्तान सरकार और अफगानिस्तान के लोगों की इच्छाशक्ति एवं नेतृत्व की परीक्षा होगी।

यूएस जनरल मिले ने कहा कि अफगानिस्तान के 419 जिला केंद्रों में से अब आधे केंद्रों पर तालिबान का कब्जा है और उसने अभी तक देश की 34 प्रांतीय राजधानियों में से किसी पर कब्जा नहीं किया है, लेकिन वह उनमें से लगभग आधी राजधानियों पर दबाव बना रहा है। मिले ने कहा, ‘तालिबान ने छह, आठ, 10 महीनों के दौरान काफी बड़े क्षेत्र पर कब्जा कर लिया गया है, इसलिए तालिबान रणनीतिक गति हासिल करता दिख रहा है।’

Advertisement