1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. HURL Recruitment: हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड ने कई पदों पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

HURL Recruitment: हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड ने कई पदों पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड ने कई पदों पर भर्ती निकाली है. रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं. जानिए कौन कर सकता है इन नौकरियों के लिए अप्लाई और कैसे भरना है फॉर्म. सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और जरूरी योग्यता रखते हैं तो एचयूआरएल में निकली इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. यहां 80 विभिन्न पदों पर भर्ती होगी.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Sarkari Naukri: हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड ने कई पदों पर भर्ती निकाली है. रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं. जानिए कौन कर सकता है इन नौकरियों के लिए अप्लाई और कैसे भरना है फॉर्म. सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और जरूरी योग्यता रखते हैं तो एचयूआरएल में निकली इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. यहां 80 विभिन्न पदों पर भर्ती होगी.

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

ये पद मैनेजर (Manager), इंजीनियर (Engineer), ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर (Assistant Manager) आदि के हैं और अलग-अलग ग्रेड के लिए हैं. कुछ पद रेग्यूलर हैं तो कुछ कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर. आवेदन केवल ऑनलाइन होगा.

आपको बता दें, इन वैकेंसी के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – hurl.net.in. यहीं से डिटेल भी किया जा सकता है.

इन पदों के लिए आवेदन 21 अप्रैल से शुरू हुए हैं और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 20 मई 2024 है. सेलेक्ट होने पर पोस्टिंग ऑल इंडिया में कहीं भी हो सकती है. आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट्स ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग, बीएससी, एमबीए आदि की डिग्री ली हो. एज लिमिट 40 साल है.

पद के हिसाब से योग्यता और आयु सीमा में अंतर है. बेहतर होगा डिटेल्ड जानकारी के लिए वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर लें. सेलेक्शन के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा. इसकी तारीख अभी जारी नहीं हुई है.

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट

सैलरी भी पद के हिसाब से है. जैसे चीफ मैनेजर पद के लिए 24 लाख सालाना, मैनेजर पद की 16 लाख सालाना, इंजीनियर पद की 7 लाख सालाना और असिस्टेंट मैनेजर पद की 11 लाख सालाना.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...