Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP में कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच BJP अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव से मिले केशव मौर्य, राजनीति गलियारों में हलचल बढ़ी

UP में कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच BJP अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव से मिले केशव मौर्य, राजनीति गलियारों में हलचल बढ़ी

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी के अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की है। डिप्टी सीएम की तरफ से इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है लेकिन सियासी गलियारों में इसको लेकर कई तरह की अटकलें चल रही हैं। कहा जा रहा है कि, कैबिनेट विस्तार से पहले ये मुलाकात बेहद ही अहम है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्य सभा सांसद विनोद तावड़े से भी मुलाकात की है।

पढ़ें :- सपा-कांग्रेस के बीच है एक ‘अवसरवादी मेल’, 2027 में इनका राजनीतिक सूपड़ा साफ होना तय: केशव मौर्य

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में कैबिनेट विस्तार होने वाला है। बीते दिनों प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी एक साथ दिल्ली पहुंचे थे, जहां उन्होंने पार्टी के शीर्ष आलाकमान से मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि, इस मुलाकात में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हुई थी।

इन नामों की हो रही है चर्चा
यूपी विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बचे हुए हैं। लंबे समय से योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें लगाई जा रहीं थीं। अब वो दिन आ गया, जब यूपी में योगी सरकार का कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। इस कैबिनेट विस्तार में भूपेंद्र चौधरी, अशोक कटारिया, पूजा पाल, मनोज पांडे और राजेश्वर सिंह को मंत्री बनाया जा सकता है

 

 

पढ़ें :- बिजली के नये प्लांट लगाना तो आपके बस में था नहीं, न ही आपकी तंग सोच में...बिजली कटौती के बीच भाजपा सरकार पर बरसे अखिलेश यादव
Advertisement