Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पश्चिम बंगाल विधानसभा में दूसरे चरण में वोटिंग के बीच TMC ने पीएम मोदी को दी बड़ी चुनौती, क्या 4 मई को ममता के जीतने पर इस्तीफा देने की है हिम्मत?

पश्चिम बंगाल विधानसभा में दूसरे चरण में वोटिंग के बीच TMC ने पीएम मोदी को दी बड़ी चुनौती, क्या 4 मई को ममता के जीतने पर इस्तीफा देने की है हिम्मत?

By santosh singh 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के बीच टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन (TMC MP Derek O’Brien) ने एक पोस्ट में पीएम मोदी (PM Modi) को बड़ा चैलेंज दिया है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, कि नरेंद्र, आपने घोषणा की थी, बंगाल की सभी 294 सीटों पर आप ही कैंडिडेट हैं। बड़ी-बड़ी बात छोड़िए। ये चैलेंज स्वीकार कीजिए। 4 मई (4 May)  को जब ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और टीएमसी बंगाल जीतेंगे, प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दीजिए। है दम?

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा से जुड़े मामले में दलील पेश करेंगी ममता बनर्जी,वकील की ड्रेस पहनकर पहुंचीं कलकत्ता हाईकोर्ट

भवानीपुर में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच मुकाबला

भवानीपुर सीट (Bhabanipur Seat) पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) के सामने बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ( Suvendu Adhikari) चुनौती पेश कर रहे हैं। या सीट दोनों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बनी हुई है। इसे नंदीग्राम की तरह ही देखा जा रहा है, जहां 2021 में शुभेंदु अधिकारी ( Suvendu Adhikari) ने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को हराया था। अब पांच साल बाद यह सियासी जंग तृणमूल कांग्रेस प्रमुख के गढ़ तक पहुंच गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC)  के लिए भवानीपुर सीट (Bhabanipur Seat) बचाए रखना ममता बनर्जी (Mamata Banerjee)  की राजनीतिक पकड़ को बनाए रखने और प्रतिष्ठा का सवाल है। वहीं भाजपा ममता बनर्जी (Mamata Banerjee)  के इस अजेय किले को भेदना चाहेगी।

पढ़ें :- बंगाल विधानसभा में टीएमसी ने शोभनदेब चट्टोपाध्याय को बनाया नेता प्रतिपक्ष
Advertisement