INDIA Alliance Rally Today : आज देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली होने वाली है। यह रैली चुनाव में कथित गड़बड़ी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित की जा रही है। 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होने के लिए देशभर से विपक्षी नेता और उनके समर्थक पहुंच रहे हैं।
INDIA Alliance Rally Today : आज देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली होने वाली है। यह रैली चुनाव में कथित गड़बड़ी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित की जा रही है। ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल होने के लिए देशभर से विपक्षी नेता और उनके समर्थक पहुंच रहे हैं।
कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित होने वाली इस रैली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत तमाम नेता शामिल होने वाले हैं। विपक्ष का दावा है कि इस महारैली में 10 लाख लोग शामिल होने वाले हैं। इस बीच, राम लीला मैदान में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है।
रैली के बारे में, डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर ने कहा, “हमने पूरे इलाके को 200 से 250 सीसीटीवी कैमरों से कवर किया है। आयोजकों का अपना कंट्रोल रूम भी है, और हम पूरे इलाके की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “रामलीला मैदान में सुरक्षा के लिहाज से, आयोजकों ने कई घेरे (enclosures) बनाए हैं, जिनके अंदर हमारे पुलिसकर्मी तैनात हैं। इन घेरों के बीच रास्ते भी हैं, जहाँ सुरक्षा बनाए रखने के लिए हमारे पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।”
डीसीपी सेंट्रल ने आगे बताया कि कई स्वयंसेवक भी मौजूद हैं—जिनमें ‘सेवा दल’, सिविल डिफेंस कमिटी के सदस्य और स्थानीय रेजिडेंट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल हैं—जो हमारी मदद कर रहे हैं। वे आस-पास की सड़कों पर भीड़ को संभालने में हमारी सहायता कर रहे हैं…”