Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘धुरंधर’ की सफलता के बीच अक्षय खन्ना ने कराया वास्तु शांति हवन

‘धुरंधर’ की सफलता के बीच अक्षय खन्ना ने कराया वास्तु शांति हवन

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

Dhurandhar : बॉलीवुड फिल्म ‘ धुरंधर’ का जबरदस्त हाइप बना हुआ था। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद फिल्म लगातार चर्चाओं में  बनी  हुई है। फिल्म में अक्षय खन्ना के किरदार को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। जब से फिल्म रिलीज हुई है तब से अक्षय कुमार लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। फैंस रहमान डकैत के उनके किरदार की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। खासकर fa9la गाने में उनका डांस ट्रेंड बन गया है। पर वो इन सबसे दूर घर पर वास्तु शांति हवन करते नजर आए। उनकी तस्वीरें वायरल हो रही है।

पढ़ें :- ‘धुरंधर’ की आयशा खान की गुपचुप सगाई वाली खबरों ने मचाई हलचल? कौन है ये मिस्ट्री मैन

एक रिपोर्ट  के अनुसार, अक्षय खन्ना ने अलीबाग वाले बंगले पर वास्तु शांति हवन किया। ये पूजा घर में शांति, पॉजिटिविटी और आध्यात्मिक सद्भाव के लिए की गई।इस अनुष्ठान की तस्वीरें पुजारी शिवम म्हात्रे ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और मराठी में लिखा, ‘मुझे एक्टर अक्षय खन्ना के घर पर पारंपरिक और भक्तिमय पूजा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनका शांत स्वभाव, सादगी और सकारात्मक ऊर्जा ने इस अनुभव को वास्तव में खास बना दिया।’

अक्षय खन्ना की अपकमिंग मूवी

पढ़ें :- 'धुरंधर' फेम एक्ट्रेस आयशा खान ने पूछा सड़क पर खड़ा होना कब से हो गया अपराध, न नारेबाजी की, न थी भीड़ का हिस्सा, फिर क्यों पकड़ा?

अक्षय की अगली फिल्म की बात करें तो उन्हें ‘महाकाली’ में देखा जाएगा, जो साल 2026 में रिलीज होगी। फैंस फिर से उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं।

Advertisement