Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. TMC ने मतगणना के बीच उठाए सवाल- चुनाव आयोग सभी 293 बंगाल सीटों के रुझान जारी क्यों नहीं कर रहा है?

TMC ने मतगणना के बीच उठाए सवाल- चुनाव आयोग सभी 293 बंगाल सीटों के रुझान जारी क्यों नहीं कर रहा है?

By Abhimanyu 
Updated Date

West Bengal Vote Counting Live : पश्चिम बंगाल में मतगणना के शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर होता हुआ दिखाई पड़ रहा है। भाजपा ने वोटों की गिनती के दौरान बड़ी बढ़त बना रखी है। जिसके बाद विपक्षी पार्टी में जश्न का माहौल है। इस बीच, सत्ताधारी टीएमसी ने चुनाव आयोग की ओर से एक साथ सभी 293 सीटों पर रुझान जारी नहीं करने पर सवाल खड़े किए हैं।

पढ़ें :- Datia By-election: दतिया उपचुनाव के लिए BJP ने आशुतोष तिवारी को बनाया प्रत्याशी

विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच टीएमसी की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने एक्स पोस्ट में लिखा, “बंगाल के बारे में ज़रूरी जानकारी। भारत चुनाव आयोग (@ECISVEEP) सभी 293 बंगाल सीटों के रुझान जारी क्यों नहीं कर रहा है? EC ने जान-बूझकर 70 से ज़्यादा सीटों के रुझान नहीं दिखाए हैं। कृपया सभी 293 सीटों का डेटा तुरंत जारी करें।”

पढ़ें :- Video : कांग्रेस, बोली- कब तक सरकारी लापरवाही की कीमत आम जनता अपनी जान देकर चुकाती रहेगी?

12: 13 बजे तक चुनाव आयोग की ओर से जारी रुझान

चुनाव आयोग की ओर से 12:13 बजे तक 293 में से 264 सीटों पर रुझान जारी किए गए हैं। जिनमें बीजेपी 169 सीटों, टीएमसी 91 और अन्य पार्टियों ने 4 सीटों पर बढ़त बना रखी है। जबकि माल्टा में दोबारा वोटिंग होनी है। टेलीविजन मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रुझानों में बीजेपी 185, टीएमसी 101 और अन्य पार्टियां 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

Advertisement