Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार झारखंड के खूंटी में चुनावी जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, इसी भूमि से भगवान बिरसा मुंडा ने भारत से अंग्रेजों को निकालने का आंदोलन सबसे पहले शुरू किया था। उस आंदोलन यहां से लेकर नागपुर तक और समग्र देश में क्रांति की ज्योति शुरू की थी। 2025 में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती आएगी। मोदी जी ने 2025 को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। ये हम सबके लिए गौरव की बात है।
पढ़ें :- 3 बहनों की एक ही कैमरामैन से शादी निकली सोशल मीडिया प्रैंक, CWC के सामने कबूली सच्चाई, बोलीं- फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए किया था ड्रामा
उन्होंने कहा कि, मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा से कहना चाहता हूं कि सत्ता प्राप्त करने के लिए आप जिस कांग्रेस के साथ बैठे हो, उस कांग्रेस ने वर्षों तक झारखंड की रचना को रोके रखा। जब अटल जी देश के प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने झारखंड को बनाने और आगे बढ़ाने का काम किया। अटल जी ने झारखंड को बनाया और मोदी जी झारखंड को संवारने का काम कर रहे हैं।
गृहमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस के राज में देश के आदिवासियों का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा गया। आदिवासी कल्याण मंत्रालय भी गृह विभाग के एक जॉइंट सेक्रेटरी के पास था। लेकिन जनजातीय आयोग और आदिवासी कल्याण मंत्रालय का गठन करने का काम अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया था।
साथ ही कहा, कुछ दिन पहले कांग्रेस के सांसद के घर से 350 करोड़ रुपये कैश पकड़ा गया। ये सारा पैसा आपका है, मेरे आदिवासी भाइयों का है, जो राहुल बाबा की पार्टी लूट कर ले गई है। अभी 2 दिन पहले झारखंड में कांग्रेस के मंत्री के यहां से 35 करोड़ रुपये और जवाहरात मिले। ये सारा रुपया झारखंड के आदिवासी भाइयों और पिछड़ा समाज के लोगों का है।
अमित शाह ने कहा, आज ये मणिशंकर अय्यर देश को धमकी दे रहे हैं कि पाकिस्तान को सम्मान दीजिए, उनके पास एटम बम है। कुछ दिन पहले इसी इंडी अलायंस के नेता फारुख अब्दुल्ला ने कहा था कि PoK की बात मत करिए, पाकिस्तान के पास एटम बम है। मैं कांग्रेस और इंडी अलायंस वालों को कहना चाहता हूं कि PoK भारत का है, इसको कोई नहीं छीन सकता। पाकिस्तान से PoK लाने की जगह कांग्रेस एटम बम की बात करके भारत की जनता को डरा रही है। पता नहीं कांग्रेस को क्या हो गया है। भाजपा का स्टैंड क्लियर है कि PoK की एक-एक इंच भूमि भारत की है और भारत में रहनी चाहिए।
पढ़ें :- Gujarat Ayurved University BAMS Paper Leak : जयराम रमेश, बोले- भाजपा शासन में गुजरात भारत में सभी पेपर लीक का बन गया केंद्र