Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, ममता बनर्जी और उनके भतीजे को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भेजा गया था, लेकिन ये लोग नहीं गए थे। आपको मालूम है, क्यों नहीं गए? मैं बताता हूं, वो अपने वोट बैंक से डरते हैं। ये घुसपैठ करके जो आए हैं, वो उनके (TMC) वोट बैंक हैं, इससे ममता दीदी डरती हैं।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
उन्होंने आगे कहा कि, यहां के मजदूर श्रमिक संघों पर टीएमसी का राज है। यहां टीएमसी के गुंडे गरीब मजदूरों की मजदूरी की उगाही करके भतीजे को देते हैं। एक बार यहां से दिलीप दा को जिता दो, इन गुंडों को हम सीधा कर देंगे। ये लोग (TMC) कटमनी चलाते हैं, घुसपैठ कराकर अपना वोट बैंक बनाते हैं। ममता दीदी, आपको शर्म आनी चाहिए, सरहदी राज्य में आप घुसपैठ को बढ़ावा देती हो और घुसपैठियों को अपना वोट बैंक बनाती हो।
जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, बंगाल में भ्रष्टाचार और चुनावी हिंसा आम हो चुकी है। आज ही बम धमाका हुआ है। वो (ममता बनर्जी) डराना चाहती हैं। लेकिन दुर्गापुर वालों चुनाव आयोग ने Central Forces लगाई हैं, ममता दीदी के गुंडों से डरने की जरूरत नहीं है। खुलकर मतदान कीजिए।
साथ ही कहा, संदेशखाली में TMC नेताओं ने धर्म के आधार पर हमारी सैकड़ों बहनों पर अत्याचार किया। ममता दीदी, संदेशखाली के अपराधियों को पकड़ने को तैयार नहीं थीं। हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी जांच नहीं की, तो हाई कोर्ट ने जांच CBI को सौंपी। ममता दीदी आपको शर्म आनी चाहिए, आप महिला मुख्यमंत्री हो और आपकी नाक के नीचे सैकड़ों माताओं-बहनों पर अत्याचार हुआ, लेकिन आपके पेट का पानी नहीं हिला। संदेशखाली में जिसने अत्याचार किया है, वो अगर पाताल में भी छिप जाए तो भी हम उसे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा देंगे।