Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. रेलवे ट्रैक पर CCTV, हथियार और पेट्रोल बम की तैयारी… अमृतसर में ISI आतंकी मॉड्यूल का खुलासा, चार ना​बालिगों सहित नौ आरोपित गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक पर CCTV, हथियार और पेट्रोल बम की तैयारी… अमृतसर में ISI आतंकी मॉड्यूल का खुलासा, चार ना​बालिगों सहित नौ आरोपित गिरफ्तार

By Harsh 
Updated Date

अमृतसर में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के द्वारा संचालित एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का भांड़ाफोड़ हुआ है। अमृतसर पुलिस ने मौके से चार ना​बालिगों सहित नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपित विदेश मे बैठे आएसआई हैंडलरों के संपर्क में थे। उन्हें ​सार्वजनिक स्थान और सुरक्षा प्रतिष्ठानों की रेकी करने, अवैध हथियार जुटाने तथा पंजाब में शांति एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने जैसे कार्य करने के निर्देश दिए जा रहे थे।

पढ़ें :- बंगाल STF का बड़ा खुलासा, मंत्रियों के बेटों को हनी-ट्रैप में फंसाना चाहता था जैश-ए-मोहम्मद

पुलिस ने मौके से तीन अवैध पिस्तौल, नौ जिंदा कारतूस और पेट्रोल भरी चार बोतलें बरामद की। पुलिस ने बताया कि युवकों को आतंकी गतिविधियों या हमलों के लिए तैयार किया जा रहा था। पेट्रोल का प्रयोग पेट्रोल बम के लिए किया जाना था। जांच में हैरान करने वाली बात यह आई कि आरोपितों ने रेलवे ट्रैक की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए थे। जांच में सामने आया कि इन कैमरों का इस्तेमाल संवेदनशील इलाकों और सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किया जा रहा था। इसी इनपुट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच का दायरा और बढ़ा दिया है।

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसके संभावित विदेशी संपर्कों की भी गहन पड़ताल कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ और जुटाए जा रहे सबूतों के आधार पर आने वाले दिनों में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को भी इसकी पूरी जानकारी दे दी गई है और जांच विभिन्न स्तरों पर जारी है।

पढ़ें :- हवा में 300 फीट नीचे आया एयर इंडिया का विमान, फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में 10 यात्री और 4 क्रू मेंबर घायल
Advertisement