अमरोहा। यूपी (UP) के अमरोहा जिले (Amroha District) में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 108 साल की बुजुर्ग महिला को कुत्तों ने नोचकर मौत के घाट उतार दिया। कुछ अन्य लोग जब टहलने निकले तो उसका क्षत विक्षत शव प्लाट में पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही महिला का अंतिम संंस्कार कर दिया।
पढ़ें :- Pankaj Chaudhary Biography: यूपी बीजेपी के नए 'चौधरी' बने पंकज, ऐसा है राजनीतिक इतिहास
कुत्तों ने घर से टहलने निकली 108 वर्ष की व़ृद्धा रामकली को बुरी तरह नोचकर मार डाला है। इसके बाद काफी मांस भी खा गए। स्वजन को उनका क्षत-विक्षत शव मिला। बुधवार तड़के लगभग चार बजे रामकली घर से टहलने निकली थीं। करीब दो सौ मीटर दूर प्लाट में आवारा कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया है। उन्हें बुरी तरह नोचकर मार डाला। शरीर का काफी मांस भी खा लिया। करीब छह बजे मुहल्ले के लोग उधर से गुजरे तो उन्होंने रामकली का क्षत-विक्षत शव प्लाट में पड़ा देखा। स्वजन शव घर ले आए।
बिना कानूनी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से मुहल्ले में दहशत कायम है। लोगों ने आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डा. ब्रजेश कुमार (Municipal Executive Officer Dr. Brajesh Kumar) ने कहा है कि पूर्व में शहर में अभियान चलाकर आवारा कुत्ते पकड़वाए गए थे। अब फिर से अभियान चलाया जाएगा।