1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. यूपी रोडवेज में 56 पदों पर न‍िकली भर्ती, लास्‍ट डेट से पहले करें अप्‍लाई

यूपी रोडवेज में 56 पदों पर न‍िकली भर्ती, लास्‍ट डेट से पहले करें अप्‍लाई

यूपी के रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। परिवहन निगम (Transport Corporation) में रोडवेज चालकों की आउटसोर्सिंग भर्ती प्रक्रिया पुन: शुरू हो गई है। प्रयागराज परिक्षेत्र (Prayagraj Zone) के आठों डिपो में खाली पद इस भर्ती के जरिए भरे जाएंगे।

By santosh singh 
Updated Date

प्रयागराज। यूपी के रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। परिवहन निगम (Transport Corporation) में रोडवेज चालकों की आउटसोर्सिंग भर्ती प्रक्रिया पुन: शुरू हो गई है। प्रयागराज परिक्षेत्र (Prayagraj Zone) के आठों डिपो में खाली पद इस भर्ती के जरिए भरे जाएंगे। यह सभी पद आउटसोर्सिंग के होंगे। इसके लिए सेवायोजन वेबसाइट (Employment Website) पर आवेदन की प्रक्रिया सात अप्रैल तक चलेगी।

पढ़ें :- रक्षाबंधन पर्व पर 26 से 31 अगस्त तक यूपी रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें, महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा

भर्ती की चयन प्रक्रिया जेम पोर्टल के जरिए चयनित फर्म मेसर्स एसएस इंटरप्राइजेज रायबरेली (M/s SS Enterprises, Raebareli) के जरिए पूरी की जाएगी। रोडवेज में पिछले कई साल से परिचालकों की भर्ती क्रमवार नहीं हो पाई। जिससे परिचालकों की कमी के कारण बस अड्डे पर पूरी क्षमता से बसें संचालित नहीं हो रही हैं।

परिवहन निगम में दो हजार से अधिक पद खाली चल रहे हैं, जिन्हें भरने के लिए आउटसोर्सिंग का सहारा लिया जाएगा। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार (Ravindra Kumar, Regional Manager of the Transport Corporation) ने बताया कि अभ्यर्थी अपना आवेदन आनलाइन करें। परिचालकों की कमी को चरणबद्ध तरीके से दूर किया जाएगा।

वेबसाइट – sewayojan.up.nic.in
पद – 56
पदनाम-परिचालक
भर्ती का प्रकार-आउटसोर्सिंग
आवेदन तिथि-प्रारंभ
आवेदन की अंतिम तिथि-सात अप्रैल

पढ़ें :- लोकसभा की 543 सीटों पर 24 घंटे में लागू करवा देंगे महिला आरक्षण, अगर BJP हो तैयार तो पूरा विपक्ष है उनके साथ, राहुल गांधी ने चल दी बड़ी चाल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...