1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP रोडवेज बसों में बुजुर्ग महिलाओं को अब ETM से मिलेगा ‘शून्य मूल्य’ का टिकट, बीमा सुरक्षा का रास्ता साफ

UP रोडवेज बसों में बुजुर्ग महिलाओं को अब ETM से मिलेगा ‘शून्य मूल्य’ का टिकट, बीमा सुरक्षा का रास्ता साफ

UP Roadways Free Bus Service : उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सामान्य बसों में सफर करने वाली 60 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को अब अब ETM से मिलेगा 'शून्य मूल्य' का टिकट दिया जाएगा। जिससे बुजुर्ग महिलाओं को निःशुल्क यात्रा में अब तक हो रही कई व्यावहारिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। परिवहन निगम ने ETM के जरिए ही 'शून्य मूल्य' का टिकट देने की नई और पारदर्शी व्यवस्था को जल्द ही धरातल पर उतारने की तैयारी कर ली है।

By Abhimanyu 
Updated Date

UP Roadways Free Bus Service : उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सामान्य बसों में सफर करने वाली 60 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को अब अब ETM से मिलेगा ‘शून्य मूल्य’ का टिकट दिया जाएगा। जिससे बुजुर्ग महिलाओं को निःशुल्क यात्रा में अब तक हो रही कई व्यावहारिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। परिवहन निगम ने ETM के जरिए ही ‘शून्य मूल्य’ का टिकट देने की नई और पारदर्शी व्यवस्था को जल्द ही धरातल पर उतारने की तैयारी कर ली है।

पढ़ें :- रक्षाबंधन पर भाजपा की फ़्री बस सेवा भी जुमला निकली : अखिलेश यादव

दरअसल, रोडवेज की बसों में निःशुल्क सफर की योजना का लेने वाली 60 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाओं के ‘शून्य मूल्य’ टिकट एक बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह इस बात का आधिकारिक प्रमाण होगा कि महिला यात्री बस में अधिकृत रूप से सफर कर रही है। इस शून्य मूल्य वाले टिकट में बस संख्या, यात्रा शुरू करने का स्थान और गंतव्य तक जैसी सभी जरूरी जानकारी दर्ज होंगी। इसके अलावा, ‘शून्य मूल्य’ के टिकट से बुजुर्ग महिलाओं के बीमा और सुरक्षा कवच का रास्ता भी साफ हो जाएगा।

परिवहन नियमों के अनुसार, किसी भी अप्रिय घटना या सड़क दुर्घटना की स्थिति में बस का टिकट यात्री की सुरक्षा और निगम की ओर से मिलने वाले बीमा क्लेम के लिए सबसे बड़ा कानूनी प्रमाण होता है। टिकट के बिना यात्री या उसके परिजनों के लिए बीमा क्लेम मिलने में कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता था। अब ‘शून्य मूल्य’ के टिकट से निःशुल्क सफर कर रही महिलाओं के लिए बीमा और सुरक्षा कवच की समस्या दूर हो जाएगी।

नई व्यवस्था को लेकर निगम मुख्यालय स्तर पर मशीनों की फीडिंग और सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन का काम तेजी से चल रहा है। इस निःशुल्क यात्रा की लाभार्थी महिलाओं को सफर के दौरान अपना वैलिड आईडी कार्ड जैसे आधार कार्ड साथ रखना अनिवार्य होगा। बस में चढ़ने के बाद बस कंडक्टर इस कार्ड को अपनी ईटीएम मशीन से स्कैन करेंगे, जिसके बाद मशीन से तुरंत शून्य मूल्य का टिकट प्रिंट होकर बाहर आ जाएगा।

पढ़ें :- रक्षाबंधन पर्व पर 26 से 31 अगस्त तक यूपी रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें, महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...