AAP Leader Shot Dead in Jalandhar : पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लकी ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर ओबेरॉय अपनी कार से गुरुद्वारे पहुंचे थे, तभी दोपहिया वाहन पर सवार हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। जिसके बाद घायल आप नेता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। फायरिंग की घटना शुक्रवार सुबह हुई।
पढ़ें :- सीएम योगी ने ललितपुर को दिया बड़ा तोहफा, ₹1,766 करोड़ लागत की 221 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
पीटीआई के अनुसार, जालंधर के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने फोन पर बताया कि पंजाब आम आदमी पार्टी के नेता लकी ओबेरॉय की शुक्रवार को जालंधर के मॉडल टाउन में एक गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना सुबह हुई। ओबेरॉय अपनी कार से गुरुद्वारे पहुंचे थे, तभी दोपहिया वाहन पर सवार हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं।
जालंधर के ACP परमिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें तुरंत जालंधर के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों की वजह से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने गाड़ी पर कम से कम पांच गोलियां चलाईं और फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच चल रही है और हमलावरों का पता लगाने के लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।