मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने अनंत अंबानी (Anant Ambani) को 1 मई 2025 से पांच साल के लिए कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। यह कदम कंपनी की उत्तराधिकार योजना का हिस्सा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने अंनत अंबानी (Anant Ambani) को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है, जिनका कार्यकाल 1 मई 2025 से शुरू होगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के बोर्ड ने शुक्रवार, 25 अप्रैल को अनंत अंबानी (Anant Ambani) को 1 मई 2025 से कंपनी का कार्यकारी निदेशक (Executive Director) नियुक्त करने का निर्णय लिया है।
पढ़ें :- यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, 2003 में कोतवाल से बदसलूकी से जुड़ा मामला
यह नियुक्ति पांच साल की अवधि के लिए की गई है और इसे शेयरधारकों की स्वीकृति के बाद अंतिम रूप मिलेगा। यह कदम रिलायंस की दीर्घकालिक उत्तराधिकार योजना के तहत उठाया गया है। अनंत अंबानी (Anant Ambani) वर्तमान में कंपनी में गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्य कर रहे थे। अब वह रिलायंस के कार्यकारी नेतृत्व का हिस्सा बनेंगे। रिलायंस का लक्ष्य 2035 तक नेट ज़ीरो कार्बन कंपनी बनना है, जिसमें साफ ईंधन, कार्बन कैप्चर तकनीक, रीसायक्लिंग और क्रूड-टू-केमिकल्स जैसे इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
अनंत अंबानी (Anant Ambani) मार्च 2020 से जियो प्लेटफॉर्म लिमिटेड के बोर्ड में हैं। मई 2022 से उन्होंने रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के बोर्ड में भी योगदान देना शुरू किया। इसके अलावा वह जून 2021 से रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड और रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी लिमिटेड के बोर्ड में भी शामिल हैं। सितंबर 2022 से वह रिलायंस फाउंडेशन के बोर्ड में भी हैं, जो समूह की परोपकारी शाखा है।
ब्राउन यूनिवर्सिटी (Brown University) से ग्रेजुएट अनंत ने कंपनी के कई अहम क्षेत्रों में नेतृत्व अनुभव हासिल किया है। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अब भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी में एक महत्वपूर्ण पद संभालेंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अंनत अंबानी को एक मुख्य पद सौंप दिया है। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अंनत अंबानी (Anant Ambani) को रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल ने आने वाले पांच साल के लिए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल 1 मई 2025 से शुरू हो जाएंगा।
बता दें कि RIL ऐसी पहली कंपनी है जिसकी कुल एक्विटी 10 लाख करोड़ से ज्यादा हो गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमेन और भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने बताया कि रिलायंस की डिजिटल सेवाओं ने रिकॉर्ड राजस्व और मुनाफा दर्ज किया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के बोर्ड ने 25,000 करोड़ रुपये तक की राशि जुटाने को मंजूरी दी है। बताते चलें कि ये रकम लिस्टेड, सिक्योर्ड या अनसिक्योर्ड, नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स के ज़रिए प्राइवेट प्लेसमेंट के तहत एक या अधिक किश्तों में जुटाई जाएगी।
पढ़ें :- IND vs ZIM 1st T20I : आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा पहला टी20, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) के बोर्ड में नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का पद संभाल चुके हैं। अब वे भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का पद संभालने वाले है। इसके अलावा अनंत अंबानी (Anant Ambani) जियो प्लेटफॉर्म्स, रिलायंस रिटेल वेंचर्स, रिलायंस न्यू एनर्जी और रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी के बोर्ड में भी काम करते है। अनंत साल 2022 सितंबर से रिलायंस फाउंडेशन के बोर्ड में भी सदस्य हैं।
अंबानी परिवार के बच्चों में अनंत पहले सदस्य हैं जिन्हें रिलायंस इंडस्ट्रीज़ (Reliance Industries) में कार्यकारी निदेशक की भूमिका मिली है। हालांकि, उनके भाई आकाश अंबानी 2022 से जियो इंफोकॉम (Jio Infocomm) के चेयरमैन हैं और उनकी बहन ईशा अंबानी पिरामल रिलायंस रिटेल बिजनेस का नेतृत्व कर रही हैं।