Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Anantnag Accident: अनंतनाग में बेकाबू कार खाई में गिरी; पांच बच्चों समेत आठ लोगों की मौत

Anantnag Accident: अनंतनाग में बेकाबू कार खाई में गिरी; पांच बच्चों समेत आठ लोगों की मौत

By Abhimanyu 
Updated Date

Anantnag Accident: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है, यहां डकसुम में सिमथान-कोकेरनाग रोड पर कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत की खबर है। मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। सभी गाड़ी में सवार सभी लोग किश्तवाड़ जा रहे थे।

पढ़ें :- Ladakh Flower Gardens : लद्दाख में खुला फ्लावर गार्डन, मात्र इतने की है टिकट

पुलिस के मुताबिक, JK03H9017 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली सूमो गाड़ी जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ से आ रही थी और डक्सुम के पास बेकाबू होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गयी। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जिसमें पांच बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष (पुलिसकर्मी) शामिल हैं। कार सवर सभी लोग एक ही परिवार के 8 लोग थे। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

मृतकों की हुई पहचान

1. इम्तियाज राथर पुत्र गुलाम रसूल राथर निवासी किश्तावर, उम्र 45

2. अफरोजा बेगम पत्नी इम्तियाज अहमद राथर निवासी किश्तावर, उम्र 40

पढ़ें :- नंदीग्राम में बीजेपी का बड़ा खेला, अब कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार, ममता बनर्जी ने कुछ घंटे पहले ही किया था समर्थन

3. रेशमा पत्नी माजिद अहमद, उम्र 40

4. अरीबा इम्तियाज पुत्री इम्तियाज अहमद, उम्र 12

5. अनिया जान पुत्री इम्तियाज अहमद, उम्र 10

6. अबान इम्तियाज पुत्री इम्तियाज, उम्र 6

7. मुसैब माजिद पुत्र माजिद अहमद, उम्र 16

पढ़ें :- OpenAI रिपोर्ट से इंडस्ट्री में मचा तहलका, मॉडल का बागी रुख 'हम आजाद हैं, इंसानों के गुलाम नहीं', गलतियां छुपाईं और सीक्रेट कोड में बात

8. मुशैल माजिद पुत्र माजिद अहमद, उम्र 8

Advertisement