Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू देश के हैं सबसे अमीर मुख्यमंत्री, जानिए दूसरे नंबर पर कौन?

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू देश के हैं सबसे अमीर मुख्यमंत्री, जानिए दूसरे नंबर पर कौन?

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्‍ली। देश के मौजूदा 30 मुख्यमंत्रियों के पास कुल 1632 करोड़ रुपए की संपत्ति है। देश में ऐसे दो मुख्यमंत्री ऐसे भी हैं, जो अरबपति हैं। इसमें सबसे अमीर मुख्यमंत्री का नाम भी सामने आया है। ये नाम एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच की तैयार की गयी रिपोर्ट में सामने आया है। ये रिपोर्ट सभी मौजूदा मुख्यमंत्रियों के दिए गए स्व-शपथपत्रों के आधार पर तैयार की गयी है।

पढ़ें :- Gold-Silver Price : आयात शुल्क बढ़ने से सोना 8550 और चांदी 20500 रुपये महंगी, बाजार में हाहाकार

रिपोर्ट में सामने आया कि, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनके पास 931 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। देश के मौजूदा 30 मुख्यमंत्रियों के पास कुल 1632 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसका करीब 57% हिस्सा चंद्रबाबू के पास है। उनके पास 810 करोड़ रुपए की चल संपत्ति (कैश डिपॉजिट, जेवर आदि) और 121 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति (मकान, जमीन आदि) है। चंद्रबाबू पर 10 करोड़ रुपए का कर्ज भी है।

सीएम ममता बनर्जी के पास सबसे कम संपत्ति
एडीआर के मुताबिक, यह डेटा मुख्यमंत्रियों द्वारा अपने पिछले चुनाव लड़ने से पहले दायर किए गए हलफनामों से लिया गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास सिर्फ 15 लाख की संपत्ति है और वो देश में सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्री हैं। वहीं, अमीर मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया 51 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे सबसे अमीर हैं।

 

 

पढ़ें :- अमूल ने दिया महंगाई का झटका, प्रति लीटर 2 रुपये बढ़ाया दाम, नई कीमतें 14 मई से होगी लागू
Advertisement