Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में बुधवार (15 मई) तड़के एक भीषण सड़क हादसा (Horrific Road Accident) हुआ, यहां हैदराबाद-विजयवाड़ा हाइवे पर एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई। जिसकी वजह से छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गयी। इस हादसे में 32 लोग घायल हुए हैं, जिनका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पढ़ें :- UPI पेमेंट अब नहीं रहा फ्री, 2000 रुपये से ज्यादा भेजे तो लगेगा चार्ज? कांग्रेस बोली- मोदी जनता से वसूली का लाए हैं नया प्लान
जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई बस बापटला जिले (Bapatla District) के चिन्नागंजम से हैदराबाद जा रही थी। इस दौरान बस की चिलकलुरिपेट (Chilkaluripet) के वरिपालेम डोनका में एक टिपर लॉरी से टकरा गई और बस और लॉरी में आग लग गई, जिससे छह लोगों की मौत हो गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बस को आग की लपटों में घिरे हुए देखा जा सकता है।
हादसे में घायलों ने बताया कि बस में हादसे के वक्त 42 लोग सवार थे। हाइवे पर हुए इस भीषण हादसे में ट्रक और बस ड्राइवर की मौत हो गई। बस में सवार चार अन्य लोगों को भी जान गंवानी पड़ी। दावा किया गया है कि लोग बापटला से वोट डालकर लौट रहे थे।