कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के लिए दूसरे चरण के मतदान से पहले तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर (TMC candidate Jahangir Khan) और आईपीएस अजय पाल शर्मा (IPS Ajay Pal Sharma) के बीच तकरार थमने का नाम नहीं ले रही है। अब टीएमसी उम्मीदवार (TMC Candidate) ने पुलिस पर्यवेक्षक को खुली धमकी देते हुए जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ‘खेल तुमने शुरू किया, खत्म हम करेंगे। पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।’ टीएमसी उम्मीदवार (TMC Candidate) चुनाव प्रचार के आखिरी दिन एक जनसभा को संबोधित कर हुए उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारी अजय पाल शर्मा (IPS Ajay Pal Sharma) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ये लोग बहुत खेल दिखा रहे हैं। खेल तुम लोगों ने शुरू किया है, खत्म हम करेंगे।
पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा से जुड़े मामले में दलील पेश करेंगी ममता बनर्जी,वकील की ड्रेस पहनकर पहुंचीं कलकत्ता हाईकोर्ट
‘पिक्चर अभी बाकी है…’
उन्होंने आगे कहा कि पिक्चर अभी बाकी है दोस्त… अभी तो खेल शुरू हुआ है और तुम लोग सोच रहे हो कि कुछ CRPF के लोगों को लेकर तुम हमें डरा दोगे, लेकिन अगर यहां के लोग पैदल चलें तो तुम लोग हवा में उड़ जाओगे। इसीलिए बीजेपी के लोगों तुमसे कहूंगा कि यहां आकर जनसमुद्र देखकर जाओ। यहां एक-एक मेरी मां दुर्गा है। दुर्गा रूप के किस तरह असुर का वध करते हैं, उन्हें पता है। उसी तरह बीजेपी को किस तरह जब्त और टाइट करना है, उन्हें पता है। उन्होंने ये भी कहा कि हमें उनकी धमकियों की परवाह नहीं है।
जानें क्या है मामला?
दरअसल, उत्तर प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा को चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले (डायमंड हार्बर क्षेत्र) में पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया है।
पढ़ें :- ममता बनर्जी की बैठक से कई विधायक रहे नदारद, टीएमसी प्रमुख बोली- यह चुनाव नहीं बल्कि क्रूरता थी
‘तो होगी सख्त कार्रवाई’
IPS Ajay Pal Sharma – Do not threaten people. This is a warning to goons like Jahangir if any complaint is received, strict action will be taken immediately.
UP Singham officer has been sent to West Bengal as an Election Commission Police observer.
pic.twitter.com/zaHMpWCtU9 — Manish (@4evermanish) April 27, 2026
पढ़ें :- INDIA गठबंधन को करूंगी मजबूत, भाजपा की 'वोट डकैती' को कोर्ट में चुनौती देकर लड़ूंगी आर-पार की लड़ाई: ममता बनर्जी
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से आम लोगों की ओर से शिकायत मिल रही थी कि टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान मतदाताओं को लगातार धमका रहे हैं। इन्हीं शिकायतों का संज्ञान लेते के लिए पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे, लेकिन स्थानीय लोगों और पुलिस ने उन्हें सही जानकारी दी, लेकिन बाद में सोमवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान उनकी टीम टीएमसी उम्मीदवार के घर पहुंच गई। जहां उन्होंने जहांगीर खान के परिवार को चेतावनी दी थी कि अगर उनके समर्थकों ने फिर से मतदाताओं को धमकाया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनका ये वीडियो वायरल हो गया और बाद विवाद खड़ा हो गया। TMC ने आरोप लगाया कि अधिकारी रात के वक्त लोगों के घरों में घुसकर छापेमारी कर रहे हैं, महिलाओं के साथ बदसलूकी कर रहे हैं और आतंक फैला रहे हैं।