Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बुलंदशहर में लापता किशोरी का शव मिलने पर भड़के अखिलेश, कड़े शब्दों में की योगी सरकार की निंदा

बुलंदशहर में लापता किशोरी का शव मिलने पर भड़के अखिलेश, कड़े शब्दों में की योगी सरकार की निंदा

By आराधना शर्मा 
Updated Date

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में लड़कियों-महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को लेकर योगी सरकार पर फिर हमला बोला है। उन्होंने बुलंदशहर में लापता किशोरी का शव मिलने की घटना को लेकर कहा कि ऐसी वारदातें निष्फल सरकार को ठेंगा दिखा रही है।

पढ़ें :- Maharajganj:अगामी चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बॉर्डर किया निरीक्षण 

अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उप्र के बुलंदशहर में पिछले छह दिनों से लापता लगभग 13 साल की एक किशोरी का शव एक गड्ढे में मिलने से प्रदेश दहल गया है। यह अति दुःखद है। उन्होंने कहा कि उप्र में आपराधिक गतिविधियां भाजपा की निष्फल सरकार को ठेंगा दिखा रही हैं। इस बार भाजपा सरकार को महिलाएं ही गिराएंगी।

इससे पहले अखिलेश यादव ने हाथरस प्रकरण को लेकर योगी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। ‘हाथरस की बेटी’ के बाद अब वहीं की एक और बेटी के साथ हुई छेड़खानी की शिकायत पर पिता की सरेआम हत्या कर दी गई। बेटी रोते हुए न्याय की गुहार लगाती रही। यह कांड भाजपा के लिए शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का इधर ध्यान नहीं है। वे बंगाल और केरल में भ्रमित करने के लिए चुनाव प्रचार में जा रहे हैं।

Advertisement