Annamalai Left BJP : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एनडीए की करारी हार के बाद बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। राज्य के पूर्व अध्यक्ष भाजपा के. अन्नामलाई ने मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पांच पृष्ठों का त्यागपत्र सौंपा है। इससे पहले भाजपा हाईकमान की ओर से उन्हें रोकने की कोशिशें नाकाम रहीं। दिल्ली में नितिन नबीन इस्तीफा सौंपने के बाद अन्नामलाई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
पढ़ें :- BJP ने कराया बिल्कुल फेयर चुनाव, कुंदरकी और मीरापुर की तरह नहीं लगाया पुलिस-प्रशासन...बांकीपुर के चुनाव परिणाम पर बोले अखिलेश यादव
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भाजपा हाईकमान अन्नामलाई को रोकने की कोशिश कर रहा था और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अहम जिम्मेदारी सौंपने की बात कही जा रही थी। लेकिन, वह अपने फैसले पर अडिग रहे। अब वह अपना रास्ता खुद तय करना चाहते हैं। भाजपा से इस्तीफे और अमित शाह से मुलाकात के बाद अन्नामलाई चेन्नई के लिए रवाना हो गए। माना जाता है कि अन्नामलाई 2025 में नैनार नागेंद्रन को उनकी जगह तमिलनाडु भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से बेहद नाराज थे। उनके इस्तीफे अटकलें लंबे समय से चार रही थी।
तमिलनाडु में अन्नामलाई के एमजीआर और जयललिता पर दिए गए बयानों से एआईएडीएमके और भाजपा गठबंधन में तनाव बढ़ा था, जिसका नुकसान दोनों पार्टियों को हुआ। मदुरै सहित विभिन्न जगहों पर अन्नामलाई के समर्थकों ने पोस्टर लगाकर उनसे ‘अगला अवतार’ लेने और ‘तमिलनाडु को बचाने’ की अपील भी की। अटकलें यह भी रही हैं कि अन्नामलाई भाजपा छोड़ने के बाद एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने की योजना बना रहे हैं।