Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, अशोक चाव्हाण ने पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, अशोक चाव्हाण ने पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के करीब आते ही कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र कांग्रेस के कद्दावर नेता अशोक चाव्हाण ने स्पीकर को अपना इस्तीफा भेजा है। इसके साथ ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता को भी छोड़ने का एलान किया है। कांग्रेस छोड़ने के बाद अशोक चाव्हाण के भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गईं हैं।

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को लिखे एक पत्र में चह्वाण (65) ने कहा कि वह पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को भी विधायक के रूप में अपना इस्तीफा सौंपा।बता दें कि, कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे अशोक चाव्हाण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। वो विलासराव देशमुख की सरकार में सांस्कृतिक मामलों, उद्योग, खान और प्रोटोकॉल मंत्री रहे। वह नांदेड़ जिले की भोकर सीट से 2019 में विधायक बने।

इसके साथ ही  वे दो बार के सांसद और चार बार विधायक हैं। 2015 से 2019 तक महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभाई। 1987 में पहली बार लोकसभा के सांसद चुने गए। 2014 में वे दूसरी बार सांसद बने। इसके अलावा एक बार विधान परिषद के सदस्य भी रहे।

 

पढ़ें :- BJP सरकार ने जनता पर “Digital Payments Tax” लगाकर बचत को भी तबाह करने की योजना बना दी: खरगे
Advertisement