मथुरा। यूपी के मथुरा जिले (Mathura District) वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज (Saint Premanand Maharaj) के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी (Disciple Rasik Dulari Sharan, alias Deepak Lodhi) की मौत के मामले में एक और CCTV वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दीपक लोधी (Deepak Lodhi) आश्रम की छत पर पहले लेट जाते हैं और कुछ देर बाद खुद नीचे कूदते दिखाई देते हैं। वीडियो में कूदने से पहले वह कुछ परेशान से नजर आते हैं। इसके बाद अचानक वह छत से नीचे छलांग लगा देते हैं।
पढ़ें :- प्रेमानंद महाराज के शिष्य की इमारत की चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत, कटे हुए थे गुप्तांग....अब उठने लगे कई तरह के सवाल
भारत में प्रेमानंद महाराज जी जैसा कोई अच्छा गुरु नही फिर दीपक लोधी ने ऐसा क्यों किया.?
रसिक दुलारी शरण वृदांवन के प्रसिद्ध संत पूंजीय प्रेमानंद महाराज जी के शिष्य थे
दुलारी चौथी मंजिल पर आराम से बैठे थे फिर फर्श पर सोते है लेकिन अगले ही कुछ सेकेंड में
उठकर छत से उपर से… pic.twitter.com/BmV2eRiIX6
पढ़ें :- बंदर ने मारा ऐसा धक्का कि, पलभर में गयी बुजुर्ग महिला की जान, CCTV में कैद हुई घटना
— Preeti (@Preeti__agm) October 2, 2026
घटना शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, वृंदावन के बाराह घाट मार्ग स्थित गुरु कृपा कुंज आश्रम की छत से दीपक लोधी नीचे कूद गए थे। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई गई। दीपक लोधी ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। उनकी मौत के बाद परिवार की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। परिवार की शिकायत में मामले के सभी पहलुओं की जांच करने की मांग की गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर भी मामले की छानबीन की जा रही है और किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।
पुलिस उपाधीक्षक (DSP) वृंदावन संदीप कुमार के मुताबिक, रसिक दुलारी शरण ही दीपक लोधी का मूल नाम था। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का सामने आया है। उन्होंने बताया कि CCTV फुटेज की जांच में दीपक लोधी के खुद छत से नीचे कूदने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस परिवार की शिकायत के बाद घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच के दौरान आश्रम में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके अलावा घटना के समय दीपक लोधी के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना से पहले वहां क्या हुआ था और दीपक की मानसिक स्थिति या परिस्थितियों से जुड़ी कोई जानकारी सामने आती है या नहीं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अत्यधिक ब्लीडिंग को मौत की वजह बताया गया है। इसके साथ ही पुलिस को उस कमरे से एक ग्राइंडर भी मिला है, जहां दीपक लोधी रहते थे। पुलिस के अनुसार, उनके प्राइवेट पार्ट के कटने से जुड़े तथ्य भी जांच में सामने आए हैं। यह चोट किन परिस्थितियों में हुई और इसका घटना से क्या संबंध है? यह जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो सकेगा। पुलिस इस मामले में CCTV फुटेज, घटनास्थल से मिले सामान और लोगों के बयानों को जांच का हिस्सा बना रही है। परिवार की शिकायत को भी जांच में शामिल किया गया है।
पढ़ें :- VIDEO : सनकी सऊद स्कूल में घुसा और क्लासरूम से निशात फातिमा को खींचकर ले गया फिर दागी तीन गोलियां, आरोपी सोशल मीडिया पर लिखा था अलविदा
फिलहाल पुलिस की शुरुआती जांच में मौत को आत्महत्या माना जा रहा है, लेकिन घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी। दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण का अंतिम संस्कार वृंदावन में कर दिया गया है। उनकी मौत के बाद सामने आए CCTV वीडियो ने घटना को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने से पहले मौत की वजह या किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है। पुलिस सभी उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।