यूपी की राजधानी लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा (Shiva Sharma) की मौत का मामला लगातार नए मोड़ ले रहा है। अब इस मामले से जुड़ा ताजा CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें कथित तौर पर शिवा शर्मा (Shiva Sharma) सीढ़ियों से उतर रहा है और श्रद्धा दुबे (Shraddha Dubey) का हाथ पकड़े हुए है।
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा (Shiva Sharma) की मौत का मामला लगातार नए मोड़ ले रहा है। अब इस मामले से जुड़ा ताजा CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें कथित तौर पर शिवा शर्मा (Shiva Sharma) सीढ़ियों से उतर रहा है और श्रद्धा दुबे (Shraddha Dubey) का हाथ पकड़े हुए है। इन दोनों से पहले श्रद्धा की बहन रश्मि हाथ में मोबाइल थामे हुए सीढ़ी से नीचे उतरती है। यह फुटेज कथित तौर पर शिवा की मौत से पहले का है। बता दें कि शिवा की हत्या के आरोपी में श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश उर्फ तनवीर को जेल भेजा जा चुका है।
अवध अपार्टमेंट में फ्लैट के मालिक अजय राय के यहां लगे सीसीटीवी में श्रद्धा दुबे (Shraddha Dubey) , शिवा शर्मा (Shiva Sharma) और रश्मि एक साथ जाते हुए दिख रहे हैं। इस संबंध में अजय राय ने कहा कि वो उग्र स्वभाव की महिला थी। किसी को गाली देने का अंदाज इतना वीभत्स होता था कि सामने वाले की यकीन ही नहीं होगा कि इतनी सुंदर महिला ऐसी गाली दे सकती है। श्रद्धा के झगड़ालू रवैये की वजह से मैंने ये सीसीटीवी लगवाया था। इसमें भी श्रद्धा को ऐतराज था। लोग कहते हैं कि पुरुष प्रधान देश है, लेकिन सुनी हमेशा महिलाओं की जाती है और पुरुष बेचारा पीड़ित होता है।
यहां देखें वीडियो
दरअसल, शिवा की मौत का यह मामला लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट का है। 9 अक्टूबर 2026 को 28 साल के कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी। शिवा कैफे और खाने-पीने के कारोबार से जुड़ा था। शिवा की मौत के बाद मां रंजना शर्मा ने श्रद्धा दुबे और उसकी बहन पर गंभीर आरोप लगाए।
शिवा की मौत के बाद परिजनों ने आरोप लगाया था कि शिवा के साथ मारपीट की गई और फिर उसे बिल्डिंग से नीचे धक्का दे दिया गया। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। दूसरी तरफ, श्रद्धा ने वीडियो के जरिए अपनी बात रखते हुए दावा किया था कि शिवा ने खुद छलांग लगाई थी। इस केस में CCTV फुटेज की चर्चा पहले भी हुई थी।अब एक ताजा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिस नए फुटेज की बात कही जा रही है, उसमें शिवा के श्रद्धा के साथ होने का दावा हो रहा है। कहा जा रहा है कि यह वीडियो शिवा की मौत से पहले का है।