1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. शिवा शर्मा हत्याकांड: कपड़े उतरवाए, लिपस्टिक पोती…! पुलिस पूछताछ में श्रद्धा ने उगला राज,जांच में सामने आ रहे नए पहलू

शिवा शर्मा हत्याकांड: कपड़े उतरवाए, लिपस्टिक पोती…! पुलिस पूछताछ में श्रद्धा ने उगला राज,जांच में सामने आ रहे नए पहलू

शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे और उसके साथियों से पूछताछ के दौरान एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाला सच सामने आया है। जांच में घटना वाली रात शिवा के साथ हुई बर्बरता और मानसिक प्रताड़ना की खौफनाक परतें खुलकर सामने आयी हैं।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Shiva Sharma Murder Case: कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की जांच के दौरान आरोपी श्रद्धा दुबे और उसके साथियों से पूछताछ में कथित प्रताड़ना से जुड़े कई गंभीर आरोप सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस सूत्रों का दावा है कि घटना वाली रात शिवा शर्मा के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया और उन्हें जबरन नाचने के लिए मजबूर किया गया था।

पढ़ें :- Video- लखनऊ के सआदतगंज में फिर खूनी के खेल, ट्रिपल मर्डर के बाद दोस्त ने युवक की चाकू से गोदकर की हत्या

रिपोर्ट में दावा किया गया है वारदात वाले दिन आरोपी श्रद्धा दुबे ने शिवा शर्मा को बुरी तरह जलील करने की नीयत से उसके कपड़े उतरवा दिए थे। इतना ही नहीं, अपनी बहन रश्मि, आमिर और चालक दानिश के सामने शिवा को जबरन नाचने पर मजबूर किया गया। प्रताड़ना की हदें पार करते हुए श्रद्धा ने शिवा के पूरे शरीर पर लिपस्टिक पोत दी थी और उसके साथ घंटों अमानवीय व्यवहार किया गया।

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि श्रद्धा अक्सर शिवा से अपने पैर दबवाती थी और रसूखदार बड़े प्रशासनिक अफसरों के साथ अपनी तस्वीरें दिखाकर उस पर लगातार मानसिक दबाव बनाती थी।

रिपोर्ट के अनुसार, गोमती नगर स्थित किसान बाजार का एक कैफे श्रद्धा दुबे का नियमित ठिकाना बताया जा रहा है, जहां वह रोजाना जाकर हुक्का पीती थी। पुलिस कथित तौर पर कैफे संचालक की तलाश कर रही है। मामले में कैफे और उसके संचालक की भूमिका को लेकर जांच की जा रही है।

श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, आमिर और चालक दानिश से पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। जांच पूरी होने और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

पढ़ें :- सिर डेस्क पर पटका, बार-बार ईंट से मारा! 8 साल के लड़के ने 6 साल की बच्ची पर किया जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुयी खौफनाक वारदात

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...