Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फिल्म हनुमान अंश की निर्माता अनुप्रिया नागर को मिला रामायणी सम्मान, वृंदावन वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महराज के परिवार के साथ किया दर्शन

फिल्म हनुमान अंश की निर्माता अनुप्रिया नागर को मिला रामायणी सम्मान, वृंदावन वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महराज के परिवार के साथ किया दर्शन

By santosh singh 
Updated Date

मथुरा। धर्मनगरी वृंदावन में बुधवार को मशहूर फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) की 21 वर्षीय युवा निर्माता अनुप्रिया नागर (Anupriya Nagar) को रामायणी सम्मान (Ramayani Samman) से सम्मानित किया गया। रामायणी रिसर्च काउंसिल (Ramayani Research Council) की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में ब्रज के प्रमुख संतों ने अनुप्रिया को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशीर्वाद दिया।

पढ़ें :- प्रेमानंद महाराज के शिष्य की इमारत की चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत, कटे हुए थे गुप्तांग....अब उठने लगे कई तरह के सवाल

सम्मान समारोह से पहले अनुप्रिया नागर (Anupriya Nagar) ने अपने परिवार के साथ प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज (Saint Premanand Maharaj) के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए अनुप्रिया नागर ने बताया कि बाबा नीब करौरी महाराज (Baba Neeb Karori Maharaj) के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh)  का निर्माण करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपये के सीमित बजट में किया गया है। उन्होंने फिल्म को मिली सफलता का श्रेय बाबा नीब करौरी महाराज (Baba Neeb Karori Maharaj) के आशीर्वाद को दिया।

अनुप्रिया नागर (Anupriya Nagar) ने कहा कि वह भविष्य में भी भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और धर्म से जुड़े विषयों पर फिल्में बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनकी इस सोच की कार्यक्रम में मौजूद संतों ने सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

Advertisement